Aniruddhacharya Education: कितने पढ़े-लिखे हैं अनिरुद्धाचार्य? जानिए कहां से ली डबल डॉक्टरेट की डिग्रियां

Published : Aug 04, 2025, 07:47 PM ISTUpdated : Aug 04, 2025, 07:51 PM IST

Aniruddhacharya Education Qualification: अनिरुद्धाचार्य महाराज इनदिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में लिव-इन रिलेशनशिप पर की गई उनकी टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था। इन सबके बीच जानिए उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? कितनी कमाई करते हैं? 

PREV
15
अनिरुद्धाचार्य कितने पढ़े-लिखे?

अनिरुद्धाचार्य महाराज का असली नाम अनिरुद्ध तिवारी है। इनका जन्म 27 सितंबर 1989 को जबलपुर (मध्य प्रदेश) के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था। स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं हुई लेकिन बचपन से ही धार्मिक माहौल में पले-बढ़े अनिरुद्धाचार्य ने धार्मिक शिक्षा और वेदों का गहरा अध्ययन किया। वृंदावन धाम में रामनुजाचार्य संप्रदाय के गृहस्त संत श्री गिरिराज शास्त्री जी से दीक्षा ली। उन्होंने अंजनी गुफा वाले महाराज से श्री राम कथा का अध्ययन भी किया।

25
अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास है डॉक्टरेट की 2 विदेशी डिग्रियां

अनिरुद्धाचार्य महाराज को डॉक्टरेट की 2 उपाधी मिली है। साल 2024 में उन्हें अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से ह्यूमैनिटी एंड स्पिरिचुअल एजुकेशन के लिए डॉक्टरेट की उपाधि मिली। इसके अलावा साउथ अफ्रिका की बैविक यूनिवर्सिटी से भी ह्यूमैनिटी एंड स्पिरिचुअल एजुकेशन में ही डॉक्टरेट की उपाधी मिली है। इतना ही नहीं, 2023 में उन्हें World Book of Records London से भी सम्मानित किया गया, क्योंकि उनके यूट्यूब चैनल पर Shrimad Bhagwat Katha को सबसे ज्यादा लोग सुनते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों व्यूज आते हैं और लाखों फॉलोअर्स हैं।

35
अनिरुद्धाचार्य महाराज कितना कमाते हैं हर महीने?

अनिरुद्धाचार्य महाराज सिर्फ कथावाचन से ही हर महीने लगभग 45 लाख तक की कमाई कर लेते हैं। एक दिन की कथा के लिए वो 1 लाख से 3 लाख लेते हैं। अगर कोई 7 दिन की श्रीमद्भागवत कथा करवाता है, तो उसकी फीस 10 से 15 लाख रुपए तक होती है। इसके अलावा वो ब्रांड प्रमोशन, यूट्यूब चैनल और धार्मिक आयोजनों से भी अच्छी कमाई करते हैं।

45
अनिरुद्धाचार्य की कुल संपत्ति कितनी है?

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्धाचार्य की कुल संपत्ति 25 करोड़ के आसपास मानी जाती है। उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया, ब्रांड डील्स और भक्तों की ओर से मिलने वाले दान से आता है।

55
अनिरुद्धाचार्य पैसा कहां खर्च करते हैं?

अनिरुद्धाचार्य महाराज कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान-पुण्य और सेवा कार्यों में खर्च करते हैं। उनका एक गौरी गोपाल आश्रम वृंदावन में है, जहां आने वालों को रहने और खाने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। इसके अलावा गौशालाएं भी चलाते हैं, जहां गायों की सेवा होती है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories