AP Inter result 2024: आंध्र प्रदेश बीआईईएपी फर्स्ट, सेकंड ईयर रिजल्ट कुछ ही देर में, Direct Link से यहां चेक करें

Published : Apr 11, 2024, 01:18 PM ISTUpdated : Apr 12, 2024, 08:35 AM IST
Manabadi bieap intermediate 1st 2nd year results 2024

सार

AP Inter Results 2024: आंध्र प्रदेश इंटर परीक्षा देने वाले 10 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। आंध्र प्रदेश BIEAP 1st, 2nd ईयर रिजल्ट की घोषणा आज, 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

AP Inter Results 2024: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन आंध्र प्रदेश आज, 12 अप्रैल को एपी इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा। वैसे छात्र जिन्होंने आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा दी है, वे बीआईईएपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बीआईईएपी फर्स्ट, सेकंड ईयर के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एपी इंटर परिणाम 2024 रिजल्ट कहां चेक करें?

एपी इंटर परिणाम 2024 रिजल्ट नीचे दिये गये वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे-

examsresults.ap.nic.in

results.bie.ap.gov.in

results.apcfss.in

bie.ap.gov.in

results.gov.in

एपी इंटर रिजल्ट कल कितने बजे आयेगा?

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन आंध्र प्रदेश 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे एपी इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा।

BIEAP इंटरमीडिएट रिजल्ट स्कोर कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर एपी इंटर परिणाम 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब आपका एपी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एपी इंटर रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

Manabadi BIEAP Intermediate Results: 2024: मार्कशीट में मिलेंगे ये डिटेल

  • छात्र का नाम
  • एपी इंटर हॉल टिकट नंबर
  • कुल मार्क्स
  • सब्जेक्ट वाइज ग्रेड
  • रिजल्ट स्टेटस
  • अन्य संबंधित जानकारी

कब हुई थी परीक्षा

प्रथम वर्ष एपी इंटर परीक्षा 2024 1 मार्च से 19 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। दूसरे वर्ष की परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। दूसरे वर्ष की परीक्षा भी प्रमुख पेपरों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल एग्जाम जेनरल कोर्स के लिए 11 फरवरी से 20 फरवरी तक और प्रोफेशनल कोर्स के लिए 5 फरवरी से 20 फरवरी, 2024 तक दो शिफ्ट में हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में लगभग 10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

ये भी पढ़ें

MP Board Result 2024: एमपीबीएसई 5वीं, 8वीं के रिजल्ट इसी सप्ताह आने की संभावना, जानें लेटेस्ट अपडेट

झारखंड हाई कोर्ट में 410 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए करें अप्लाई, उम्र सीमा 40 वर्ष, मंथली सैलरी 80 हजार से ज्यादा

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Statue of Liberty फ्रांस से अमेरिका कैसे आई, जानिए 7 किरणों का मतलब
CLAT Result 2026 Date: क्लैट रिजल्ट आज या कल? जानें सही डेट-स्कोरकार्ड डाउनलोड स्टेप्स