AP SSC 10th results 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड में लड़कियों का दबदबा, लड़कों से 4.85% बेहतर रिजल्ट

Published : Apr 22, 2024, 02:48 PM ISTUpdated : Apr 22, 2024, 02:53 PM IST
AP SSC Results 2024 out

सार

AP SSC 10th results 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर है। लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.32% रहा। 

AP SSC 10th results 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (बीएसईएपी) की ओर से मनाबादी एपी एसएससी कक्षा 10 रिजल्ट की घोषणा आज, 22 अप्रैल को कर दी गई। छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर चेक कर सकते हैं। एपी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एपी एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 6.3 लाख से छात्र शामिल हुए थे। इस साल का कुल पास प्रतिशत 86.69% है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.32% है। यानि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 4.85 प्रतिशत बेहतर है। आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 में कुल 69.26% छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला है। 11.87% को सेकंड डिवीजन और 5.6% छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है। बता दें कि आंध्र प्रदेश 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 8 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

एपी एसएससी रिजल्ट 2024 लड़कियों ने बाजी मारी, लड़कों से बेहतर रिजल्ट

एपी एसएससी परीक्षा 2024 में कुल 616615 स्टूडेंट्स शामिल हुए जिसमें से 534574 परीक्षा में सफल रहे। ओवर ऑल पास प्रतिशत 86.69% रहा।

परीक्षा में शामिल लड़के: 314610

परीक्षा में शामिल लड़कियां: 302005

सफल लड़कों की संख्या: 265267 (84.32%)

सफल लड़कियों की संख्या: 269307 (89.17%)

एपी एसएससी रिजल्ट 2024 सब्जेक्ट वाइज पास प्रतिशत

पहली भाषा (1st Language) : 96.47 प्रतिशत

दूसरी भाषा (2nd Language) : 99.24 प्रतिशत

तीसरी भाषा (3rd Language) : 98.52 प्रतिशत

मैथ्स : 93.33 प्रतिशत

जेनरल साइंस : 91.29 प्रतिशत

सोशल स्टडीज : 95.34 प्रतिशत.

लैंग्वेज मीडियम वाइज पास प्रतिशत

अंग्रेजी माध्यम- 92.32%

हिंदी- 100%

तेलुगु- 71.08%

उर्दू- 87.92%

कन्नड़- 56.84%

तमिल- 94.62%

ओडिया- 94.91%

एपी एसएससी रिजल्ट 2024 स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट, results.bse.ap.gov.in पर उपलब्ध हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे हैं।

AP Class 10th result 2024 direct link

AP Class 10th result 2024 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • कक्षा 10 (एसएससी) के रिजल्ट पेज पर जाएं।
  • अब कक्षा 10 (एसएससी) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें, सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें, भविष्य की जरूरत के लिए एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें

AP SSC 10th Results 2024 out: बीएसईएपी 10वीं में 86.69 प्रतिशत छात्र पास, 2,800 से अधिक स्कूलों का रिजल्ट 100%

AP SSC Results 2024: आंसरशीट री वेरिफिकेशन, मार्क्स री काउंटिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन कल से, यहां चेक करें फीस डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है