Assam PAT Result 2023: असम पीएटी का रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

Published : Jun 28, 2023, 06:10 PM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 09:13 PM IST
assam pat

सार

Assam PAT Result 2023: असम पीएटी रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई), असम की ओर से आज पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट (पीएटी) घोषित कर दिया गया है। असम पीएटी 2023 रिजल्ट शाम को घोषित किया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैंडिडेट का स्कोर कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। असम पीएटी 2023 रिजल्ट को कैंडिडेट dte.assam.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

असम पीएटी 2023 रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दिए गए सेक्शन में भरना होगा। असम पीएटी 2023 एग्जाम 18 जून को आयोजित की गया था। पेपर में साइंस और मैथ्स में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) शामिल थे। पॉलिटेक्निक के बाद कैंडिडेट किसी भी कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर जॉब कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें. Rajasthan PTET Result 2023: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट यहां देखें direct link

असम पीएटी रिजल्ट 2023 ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  • कैंडिडेट पहले डीटीई की वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाएं.
  • अब असम पीएटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अगली विंडो पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और सबमिट कर दें।
  • असम PAT 2023 रिजस्ट स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • असम PAT 2023 कट-ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले सभी कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूट्स और ब्रांचेज को सेलेक्ट करना होगा।
  • 1 से 10 जुलाई के बीच वेबसाइट पर कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

ये भी पढ़ें. JEE Advanced AAT Result 2023 : जेईई ए़़डवांस्ड एएटी का रिजल्ट जारी, यहां देखें direct link

असम पीएटी 2023 काउंसलिंग
असम पीएटी 2023 काउंसलिंग प्रोसेस खाली सीटों के बेस पर 7 राउंड में आयोजित किया जा रहा है। जो कैंडिडेट मेरिट लिस्ट में नंबर लाने में सफल होते हैं उन्हें काउंसलिंग के लिए कॉल जाएगी। कैंडिडेट्स को सभी फेज के लिए काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन देना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 10 जुलाई, 2023 को समाप्त होगा। इसके साथ ही विकल्प भरने और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया का लिंक dte.assam.gov.in पर शेयर किया जाएगा। 

ये हैं टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेज

  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, लखनऊ
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, कानपुर 
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, गाजियाबाद
  •  गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोरखपुर 
  • अनार देवी खंडेलवाल महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज 
  • मथुरा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, बांदा 
  • कुमारी मायावती पॉलिटेक्निक कॉलेज, बदलापुर 
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज मैनपुर 
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बरेली

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?