आयुष NEET PG 2023 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 6 नवंबर तक

Published : Oct 26, 2023, 05:41 PM IST
AYUSH NEET PG 2023 seat allotment result for Round 2 out

सार

आयुष NEET PG 2023 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां दिये गये वैकल्पिक लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिटेल नीचे पढ़ें।

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति, एएसीसीसी ने आयुष नीट पीजी 2023 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। आयुष NEET PG 2023 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 2 के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन किया है, वे AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

AYUSH NEET PG 2023 seat allotment result for Round 2: रिपाेर्टिंग 6 नवंबर तक

रिपोर्टिंग 26 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और 6 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपना रिजल्ट नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं।

आयुष नीट पीजी 2023 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें

  • AACCC की ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आयुष एनईईटी पीजी 2023 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

AYUSH NEET PG 2023 seat allotment result Direct link to check

19 अक्टूबर को शुरू हुई थी रजिस्ट्रेशन प्रकिया

राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अक्टूबर को शुरू हुई और 24 अक्टूबर, 2023 को समाप्त हुई थी। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2023 तक की गई। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2023 तक की गई। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एएसीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Best Job Search Engines: इन जॉब सर्च इंजन की मदद से करियर के अवसरों को करें अनलॉक

HAL Recruitment 2023: 84 मैनेजर व अन्य पदों के लिए hal-india.co.in पर आवेदन करें

12वीं के बाद काउंसलिंग साइकोलॉजी में बनायें करियर, ढ़रों हैं जॉब ऑप्शन

डिजिटल मार्केटिंग में कैसे शुरू करें करियर ? जॉब ऑप्शन, सैलरी

QS MBA Rankings 2024: आईआईएम बैंगलोर भारत में टॉप बी-स्कूल, दुनिया भर में 48वां, चेक करें पूरी लिस्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें