AYUSH NEET UG 2023 Counselling: राउंड 3 रजिस्ट्रेशन आज से aaccc.gov.in, डिटेल यहां चेक करें

Published : Oct 12, 2023, 11:02 AM ISTUpdated : Oct 12, 2023, 11:45 AM IST
AYUSH NEET UG 2023 Counselling Round 3 registration

सार

AYUSH NEET UG 2023 Counselling: आयुष NEET UG 2023 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन आज यानि 12 अक्टूबर, 2023 से शुरू है। इच्छुक कैंडिडेट aaccc.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

AYUSH NEET UG 2023 Counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति, एएसीसीसी आज यानि 12 अक्टूबर, 2023 को आयुष एनईईटी यूजी 2023 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एएसीसीसी की आधिकारिक साइट aaccc.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

AYUSH NEET UG 2023 Counselling: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को

शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू होगा और 15 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से की जाएगी। 17 अक्टूबर तक और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर, 2023 को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2023 तक की जा सकती है।

AYUSH NEET UG 2023 Counselling: आवेदन कैसे करें

काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आयुष नीट यूजी 2023 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अकाउंट में लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने पर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

टीचर से IPS ऑफिसर बनी प्रीति चंद्रा, पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC

कब हुई थी पानीपत की तीसरी लड़ाई, कैसे बदला भारत में सत्ता समीकरण ?

बोलनी है फर्राटेदार अंग्रेजी? इन 10 प्वाइंट को आज से ही करें फॉलो

पॉलिटिकल सांइस के छात्रों के लिए ये हैं बेस्ट नौकरियां,सैलरी लाखों में

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे