SBI Apprentice Recruitment 2023 : एसबीआई में निकली 6 हजार से ज्यादा भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

SBI की लिखित परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा कैंडिडेट्स कैंडिडेट्स असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में परीक्षा दे सकते हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Sep 1, 2023 4:16 AM IST

करियर डेस्क : बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) ने 6,160 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई आधिकारिक वेबससाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। 21 सितंबर, 2023 तक कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2023 : एलिजिबिलिटी

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री (SBI Apprentice Recruitment 2023 Eligibility) होनी चाहिए। इस नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से लेकर 28 साल तक होनी चाहिए।

SBI Apprentice Recruitment 2023 : आवेदन शुल्क

एसबीआई की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS के कैंडिडेट्स को 300 रुपए फीस देना होगा। जबकि एससी, एसटी और PWD उम्मीदवारों को फीस (SBI Apprentice Recruitment 2023 Application Fee) में छूट दी गई है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2023 : सेलेक्शन प्रॉसेस

ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्शन होगा। उम्मीदवार स्थानीय भाषा में पेपर दे सकते हैं। लिखित परीक्षा में 100 मार्क्स के 100 क्वेश्चन आएंगे। परीक्षा का समय 60 मिनट है। जनरल इंग्लिश एग्जाम को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पेपर सेट तैयार किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा कैंडिडेट्स असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में परीक्षा दे सकते हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2023 : महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन की शुरुआत- 1 सितंबर, 2023

आवेदन की लास्ट डेट- 21 सितंबर, 2023

लिखित परीक्षा- अक्टूबर या नवंबर 2023

यह भी पढ़ें

SSC Stenographer Exam 2023: बदल गये निगेटिव मार्किंग रूल, नये नियम से कैंडिडेट को फायदा या नुकसान जानें

 

Share this article
click me!