UPPSC PCS J Result 2022 : कानपुर की निशी गुप्ता टॉपर, प्रयागराज के शिशिर यादव को 2nd रैंक

Published : Aug 31, 2023, 09:58 AM ISTUpdated : Aug 31, 2023, 10:30 AM IST
UPPSC PCS 2023

सार

पीसीएस जे 2022 में कानपुर की निशी गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है जबकि प्रयागराज के शिशिर यादव को दूसरी रैंक मिली है। तीसरे स्थान पर कासगंज की रश्मि सिंह हैं। पीसीएसजे में कुल 302 उम्मीदवारों का फाइनल तौर पर सेलेक्शन हुआ है।

करियर डेस्क : यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे 2022 का फाइनल रिजल्ट (UPPSC PCS J Result 2022) जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉप 10 रैंक वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट भी आ गई है। पीसीएस जे 2022 में कानपुर की निशी गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है जबकि प्रयागराज के शिशिर यादव को दूसरी रैंक मिली है। तीसरे स्थान पर कासगंज की रश्मि सिंह हैं। पीसीएसजे में कुल 302 उम्मीदवारों का फाइनल तौर पर सेलेक्शन हुआ है। इंटरव्यू के 48 घंटे के अंदर ही आयोग ने रिजल्ट जारी किया है।

UPPSC PCS J Result 2022 : लड़कियों ने मारी बाजी

पीसीएस जे 2022 में लड़कियों ने बाजी मार ली है। कुल चयनित 302 कैंडिडेट्स में 165 महिला कैंडिडेट्स हैं। यानी करीब 55 प्रतिशत महिला उम्मीदवार सेलेक्ट हुई हैं। टॉप 20 कैंडिडेट्स में 15 महिला कैंडिडेट्स शामिल हैं। कुल चयनित अभ्यर्थियों में प्रदेश के 60 जिलों से उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

UPPSC PCS J Result 2022 : टॉप 10 की लिस्ट

  1. निशी गुप्ता - कानपुर
  2. शिशिर यादव- प्रयागराज
  3. रश्मि सिंह - कासगंज
  4. स्नेहिल कुंवर सिंह- जौनपुर
  5. जाह्नवी वर्मा - सुल्तानपुर
  6. हर्षिता सिंह - लखनऊ
  7. हाजीक हसन अंसारी- आजमगढ़
  8. रवीना - अलीगढ़
  9. शिवाली मिश्रा - लखीमपुर खीरी
  10. मोहम्मद यूनुस - बरेली

UPPSC PCS J Result 2022

बता दें कि पीसीएस जे 2022 के प्री में 50,837 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के लिए 3019 कैंडिडेट पास हुए। मुख्य परीक्षा 22 मई से 25 मई तक प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित किया गया। एक अगस्त को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया था। इसमें पास 959 कैंडिडेट्स में पास हुए। 303 पदों पर इंटरव्यू हुआ।

UPPSC PCS J Result 2022 : यहां देखें पीसीएस जे का रिजल्ट

इस परीक्षा में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। इस एग्जाम को ही पीसीएस (जे) के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें

UPPSC PCS-J Result: पान वाले की बेटी ने हासिल की नंबर-1 रैंक, पढ़िए कैसे एवरेज लोग बने टॉपर?

 

 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर