Bihar Board 10th Result 2025 Pass Percentage: बिहार बोर्ड मैट्रिक में 82.11% छात्र पास, पिछले साल से गिरा पास पर्सेंटेज, इस बार लड़कों का दबदबा

Published : Mar 29, 2025, 01:21 PM ISTUpdated : Mar 29, 2025, 01:40 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 date latest updates

सार

Bihar Board Matric Result 2025 Pass Percentage: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 82.11% छात्र पास हुए। लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया। टॉपर्स और स्क्रूटनी की जानकारी समेत डिटेल चेक करें।

Bihar Board 10th Result 2025 Pass Percentage: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 82.11% छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले कम है। 2024 में पास पर्सेंटेज 82.91% था, जबकि इस बार यह 0.80% गिरकर 82.11% रह गया है। हालांकि, इस साल लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर रहा है। इस बार 15,58,077 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,52,685 लड़के और 8,05,392 लड़कियां थीं। कुल 1279294 छात्र पास हुए हैं, जबकि 278783 छात्र फेल हो गए हैं।

Bihar Board 10th result 2025: डिवीजन-वाइज रिजल्ट

फर्स्ट डिवीजन: 4,70,845 छात्र पास (लड़के: 2,53,754, लड़कियां: 2,17,091)

सेकंड डिवीजन: 4,84,012 छात्र पास (लड़के: 2,29,958, लड़कियां: 2,54,054)

थर्ड डिवीजन: 3,07,792 छात्र पास (लड़के: 1,38,144, लड़कियां: 1,69,648)

Bihar Board 10th Result 2025: लड़के आगे, लड़कियों का रिजल्ट पिछड़ा

इस साल लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहता था। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में लड़कों का पास पर्सेंटेज: 83.65% जबकि लड़कियों का पास पर्सेंटेज: 80.67% रहा।

Bihar Board 10th Result 2025 toppers list: ये बने बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉप 3 रैंक होल्डर स्टूडेंट्स

  • रैंक 1: साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा (97.80%)
  • रैंक 2: पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियांशु राज (97.60%)
  • रैंक 3: मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन, रोहित कुमार (97.40%)

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: पिछेल सालों के पास प्रतिशत

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 82.11 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। पिछेल 6 सालों के पास प्रतिशत यहां चेक करें।

2025: 82.11 प्रतिशत

2024: 82.91 प्रतिशत

2023: 81.04 प्रतिशत

2022: 79.88 प्रतिशत

2021: 78.17 प्रतिशत

2020: 80.59 प्रतिशत

2019: 80.73 प्रतिशत

Bihar Board 10th Result 2025: कब होगी स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा?

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी डिटेल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर