Bihar Board 12th Result 2024 Date: जानें कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट? ये है टेंटेटिव डेट

Published : Mar 09, 2024, 12:43 PM ISTUpdated : Mar 11, 2024, 09:15 AM IST
Bihar Board 12th Result 2024

सार

Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का कॉपी मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। जानिए बिहार बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट क्या है। 

Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार स्कूल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसईबी कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। पिछले रुझानों के बाद बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 24 मार्च, 2024 तक आने की उम्मीद है। हाल ही में बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई। साथ ही जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 मार्च, शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है। वहीं टॉपर्स के इंटरव्यू भी शुरू होने वाले हैं। बोर्ड सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स के लिए बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपना बीएसईबी 12वीं रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट मंगा सकते हैं, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को 'BIHAR12' टाइप करना होगा और अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर इसे 56263 पर भेजना होगा जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मिल जायेगा। हालांकि अबतक बोर्ड के अधिकारियों और न ही बीएसईबी ने रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी तारीख की घोषणा की है।

बिहार बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स

  • छात्रों प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • भाषा विषय जिसमें 30 प्रतिशत योग्यता अंक हैं।
  • इसकी घोषणा जल्द ही बीएसईबी ट्विटर और फेसबुक पेज पर की जाएगी।

बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम: पिछले वर्ष के रुझान

2018 में 6 जून को रिजल्ट आया, 2019 में 30 मार्च को रिजल्ट आया वहीं, 2020 में 24 मार्च को, 2021 में 26 मार्च को रिजल्ट की घोषणा की गई।

  • 2022 का पास प्रतिशत 80.15 प्रतिशत
  • 2021 का पास प्रतिशत 78.04 प्रतिशत
  • 2020 में 80.44 प्रतिशत

13 लाख छात्रों ने दी 12वीं बिहार बोर्ड परीक्षा

इस वर्ष लगभग 13 लाख छात्र बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 6 लाख से अधिक लड़के और थे अन्य लड़कियां। छात्रों 12वीं के रिजल्ट से जड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ट्विटर हैंडल पर भी नजर रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

CTET 2024 जुलाई के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल तक, Direct Link और डिटेल यहां चेक करें

NEET UG 2024 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट आज, Direct Link से करें आवेदन, परीक्षा 5 मई को

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर