CTET 2024 जुलाई के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल तक, Direct Link और डिटेल यहां चेक करें

Published : Mar 09, 2024, 08:48 AM ISTUpdated : Mar 09, 2024, 11:10 AM IST
CTET July 2024 Direct link to apply

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

CTET 2024 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET जुलाई 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। वैसे उम्मीदवार जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे चेक करें।

सीबीएसई सीटीईटी जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन: आवेदन कैसे करें

  • सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CTET जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CTET July 2024 Direct link to apply

CTET 2024: आवेदन करने की लास्ट डेट

आवेदन करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल, 2024 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2024 रात 11.59 बजे से पहले तक है।

परीक्षा 7 जुलाई को 136 शहरों में

CTET जुलाई 2024 परीक्षा 7 जुलाई 2024 को पूरे देश के 136 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पेपर II के लिए पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और पेपर I के लिए दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CTET 2024 जुलाई परीक्षा: आवेदन करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

  • एप्लीकेशन फार्म
  • एप्लीकेशन नंबर
  • पासवर्ड
  • सिक्योरिटी पिन

सीटीईटी रजिस्ट्रेशन 2024: कहां आवेदन करें

जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सीटीईटी रजिस्ट्रेशन 2024: परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या II के लिए ₹1000/- है और सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए ₹1200/0 है। एससी/एसटी/डिफ के लिए. सक्षम व्यक्ति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क केवल एक पेपर के लिए ₹500/- और दोनों पेपरों के लिए ₹600/- है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

टेल्को की पहली महिला इंजीनियर,इंफोसिस से राज्यसभा,सुधा मूर्ति को जानें

कामिया जानी, यूट्यूबर को मिला सर्वश्रेष्ठ ट्रैवल क्रिएटर अवार्ड, जानिए

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर