Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 87.21% पास, पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा

Published : Mar 23, 2024, 09:09 AM ISTUpdated : Mar 23, 2024, 01:50 PM IST
Bihar Board 12th Result 2024 Direct Link

सार

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024: इंटर के नतीजे 23 मार्च 2024 को दोपहर 1.30 बजे घोषित कर दिये गये। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 डायेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

BSEB Bihar board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज, 23 मार्च, 2024 को बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी। रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से घोषित की गई।  कुल पास प्रतिशत 87.21% है। जो पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है। जो उम्मीदवार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड में दर्ज रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करें। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

Bihar board 12th result 2024 चेक करने के लिए वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: बीएसईबी इंटर परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर कैसे चेक करें?

  • biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे 2024 आज

बीएसईबी इंटर के नतीजे आज दोपहर 1:30 बजे जारी किये गये। अभ्यर्थी इसे biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट से पहले ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से रिजल्ट डेट-टाइम की जानकारी

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने के संबंध में ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जानकारी शेयर की गई थी। ट्वीट में लिखा, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर द्वारा 23.03.2024 को दोपहर 01:30 बजे जारी किया जाएगा।”

 

 

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024: स्कोरकार्ड पर मिलेगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता पिता के नाम
  • पर्सनल डिटेल
  • स्कूल का नाम और पता
  • रोल नंबर
  • प्रत्येक विषय में अंक सुरक्षित
  • विषयों में कुल अंक
  • सभी विषयों को मिलाकर कुल अंक और सुरक्षित कुल अंक
  • उत्तीर्ण/असफल स्थिति, प्रभाग
  • अन्य डिटेल

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: 13 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए

इस साल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में कम से कम 13 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षा में उपस्थित हुए।

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कैसे हुई

बीएसईबी बिहार बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई जिसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य डिटेल भी शेयर किये गये। कुछ ही देर में एक्टिव रिजल्ट लिंक के माध्यम से छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 SMS से कैसे चेक करें?

BSEB बिहार बोर्ड क्लास 12th रिजल्ट 2024 कब आयेगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर