Bihar Board 12th Result 2025: BSEB इंटर रिजल्ट 2025 आज कहां और कैसे चेक करें, जरूरी वेबसाइट्स और डॉक्यूमेंट्स

Published : Mar 25, 2025, 10:29 AM ISTUpdated : Mar 25, 2025, 11:24 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 date latest updates

सार

BSEB Intermediate Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, 25 मार्च को घोषित होगा। लाखों छात्र जो अपने बिहार इंटर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं दोपहर 1.15 बजे के बाद अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। डिटेल जानिए।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 (Bihar Board Class 12th Result 2025) आज, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। लाखों छात्रों के लिए यह दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि उनके भविष्य की दिशा इसी रिजल्ट पर निर्भर करेगी। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्र अपने रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। बिहार बोर्ड अपने तेज और पारदर्शी रिजल्ट प्रक्रिया के लिए जाना जाता है, इसलिए इस बार भी यह देश के सबसे पहले घोषित होने वाले 12वीं बोर्ड रिजल्ट्स में से एक होगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी साझा की जाएगी। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा विभाग) एस. सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। छात्र अपने BSEB 12वीं रिजल्ट 2025 को नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।

किन वेबसाइट्स पर आएगा Bihar Board 12th रिजल्ट? (Bihar Board Class 12th Result 2025 Important Website )

छात्र अपने BSEB 12वीं रिजल्ट 2025 को इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

  • interresult2025.com
  • interbiharboard.com

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा कौन करेगा?

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा विभाग) एस. सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। इंटर के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और मेरिट लिस्ट, कुल पास प्रतिशत और कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स (Bihar Board Class 12th Result 2025 login credentials )

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित जानकारी तैयार रखनी होगी:

  • रोल नंबर
  • रोल कोड

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 कब हुई थी?

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। शिफ्ट 1: सुबह 9:30 से 12:45 और शिफ्ट 2: दोपहर 2:00 से 5:15 तक। इस साल 12,92,313 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे।

BSEB 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें (Bihar Board Class 12th Result 2025 How To Check)

  • ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं।
  • BSEB 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट को चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट आउट लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर