Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार बोर्ड 10वीं में 81.04% स्टूडेंट्स पास, रूमान अशरफ 1st, नम्रता कुमारी-ज्ञानी अनुपमा 2nd

भोजपुर की नम्रता कुमारी और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा को दूसरा स्थान मिला है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख 37 हजार 414 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। जिनमें 8,31,213 लड़कियां और 8,06,201 लड़के हैं।

 

Satyam Bhardwaj | Published : Mar 30, 2023 3:41 PM IST / Updated: Mar 31 2023, 03:36 PM IST

करियर डेस्क : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2023) जारी कर दिया गया है। कुल 81.04% छात्र पास हुए हैं। शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान ने पूरा प्रदेश टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, भोजपुर की नम्रता कुमारी और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा को दूसरा स्थान मिला है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख 37 हजार 414 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। जिनमें 8,31,213 लड़कियां और 8,06,201 लड़के हैं।

Bihar Board 10th Topper List

रूमान अशरफ (शेखपुरा) - पहला स्थान

नम्रता कुमारी (भोजपुर) - दूसरा स्थान

ज्ञानी अनुपमा (औरंगाबाद) - दूसरा स्थान

संजू कुमारी (नालंदा) - तीसरा स्थान

भावना कुमारी (पश्चिम चंपारण) - तीसरा स्थान

जयनंदन कुमार पंडित (लखीसराय) - तीसरा स्थान

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कहां चेक करें

biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में पासिंग मार्क्स

हाईस्कूल के स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार मैट्रिक के एग्जाम 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक हुए थे। 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। इससे कम रिजल्ट होने पर छात्र फेल माने जाएंगे। उन्हें स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने का सिंपल तरीका

इसे भी पढ़ें

12th साइंस में 94.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बना ऑटो ड्राइवर का बेटा, 8 से 10 घंटे करता था पढ़ाई

 

आटा चक्की चलाने वाले की बेटी बनी बिहार की टॉपर, 12वीं कॉमर्स में 2nd रैंक

 

 

Share this article
click me!