Bihar Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Published : Nov 18, 2025, 11:44 AM IST
Bihar Board Exam Date Sheet 2026

सार

Bihar Board Exam Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2026 कब आएगी? जानें 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट को लेकर क्या अपडेट है। संभावित टाइमटेबल, पिछले साल परीक्षा कब हुई थी और डेटशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका।

Bihar Board Exam 2026 Date: बिहार बोर्ड 2026 परीक्षा डेट का इंतजार जारी है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होन जान रहे स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि परीक्षा कब से शुरू होगी और डेटशीट कब आयेगी। अच्छी खबर यह है कि बिहार बोर्ड जल्द ही डेटशीट जारी कर सकता है। हालांकि ऑफिशियल टाइमटेबल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि डेटशीट नवंबर या दिसंबर में जारी हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। जानिए बिहार बोर्ड एग्जाम 2026 टाइमटेबल को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और जारी होने के बाद डेटशीट कहां से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board Exam Date Sheet 2026: कब जारी होगी?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अभी 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित नहीं की हैं। आमतौर पर बोर्ड हर साल नवंबर या दिसंबर में टाइमटेबल जारी करता है। पिछले साल भी 2025 की डेटशीट 7 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी की गई थी। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भी डेटशीट इसी अवधि में आ सकती है। 2026 की परीक्षाएं भी हर साल की तरह फरवरी-मार्च में आयोजित होने की संभावना है।

पिछले साल कब हुई थी बिहार बोर्ड परीक्षाएं?

2025 में बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं इस तरह कराई थीं-

  • 12वीं की परीक्षा: 1 फरवरी से 15 फरवरी
  • 10वीं की परीक्षा: 17 फरवरी से 25 फरवरी
  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 10 जनवरी से 20 जनवरी
  • इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2026 में भी लगभग इसी तरह का शेड्यूल देखने को मिल सकता है।

बिहार बोर्ड एग्जाम 10वीं 12वीं डेटशीट 2026 डाउनलोड कैसे करें?

डेटशीट जारी होते ही छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं-

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Class 10 या Class 12 Date Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • टाइमटेबल अपने-आप डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं में ग्रेस मार्क्स कैसे मिलते हैं? नया नियम 2026 

कैसा था बिहार बोर्ड पिछले साल का 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025?

2025 के नतीजों में बिहार बोर्ड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। बिहार बोर्ड 2025, 12वीं का पास प्रतिशत 86.50% था। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक में 82.11% छात्र पास हुए थे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2026 को लेकर मन में उठ रहे कुछ सवालों के जवाब

1. बिहार बोर्ड 2026 की डेटशीट कब रिलीज होगी?

बोर्ड की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि डेटशीट नवंबर या दिसंबर 2025 में जारी होगी।

2. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब होंगी?

हर साल की तरह 2026 में भी परीक्षाएं फरवरी-मार्च के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।

3. डेटशीट कहां से डाउनलोड करें?

डेटशीट आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

4. पिछले साल परीक्षा कब हुई थी?

2025 में 12वीं की परीक्षा 1-15 फरवरी और 10वीं की परीक्षा 17-25 फरवरी तक हुई थी।

5. क्या इस बार भी पिछली साल जैसी परीक्षा तिथियां रहेंगी?

संभावना है कि 2026 का शेड्यूल भी लगभग पिछले साल जैसा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें- रोज 1 घंटे पढ़कर भी टॉपर कैसे बनें?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?