BPSC असिस्टेंट परीक्षा 31 अगस्त को, कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ? एग्जाम डिटेल जान लें

Published : Aug 26, 2023, 06:53 PM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 06:55 PM IST
BPSC Assistant Admit Card 2022

सार

BPSC Assistant Admit Card 2022: बीपीएससी सहायक परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। 

करियर डेस्क. बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी सहायक एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। वैसे उम्मीदवार जो सहायक मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अपना कॉल लेटर या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि लिखित मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी की परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

BPSC Assistant Admit Card 2022: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

BPSC Assistant Admit Card 2022 डाउनलोड लिंक

BPSC Assistant Admit Card 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से संगठन में 44 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

IOCL recruitment 2023: 490 अपरेंटिस पदों के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, तरीका जानें, Direct Link

NTA NCET 2023 Result Out: एनटीए एनसीईटी रिजल्ट ncet.samarth.ac.in पर जारी, जानें कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर