NTA NCET 2023 Result Out: एनटीए एनसीईटी रिजल्ट ncet.samarth.ac.in पर जारी, जानें कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक

Published : Aug 26, 2023, 05:00 PM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 05:14 PM IST
NTA NCET 2023 result Out

सार

NTA NCET 2023 result Out: एनटीए एनसीईटी रिजल्ट ncet.samarth.ac.in पर जारी कर दिये गये हैं। जानें रिजल्ट कैसे चेक करें। आगे रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एनटीए एनसीईटी 2023 परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए एनसीईटी की आधिकारिक साइट ncet.samarth.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा के लिए कुल 16004 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10136 उम्मीदवार उपस्थित हुए। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

NTA NCET 2023 रिजल्ट कैसे चेक करें

  • ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • साइन इन लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NTA NCET 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां है

NTA NCET 2023 Result Direct Link

NTA NCET 2023 कब हुई थी परीक्षा

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(NCET) - 2023 शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 9 अगस्त, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत भर के 127 शहरों और 13 माध्यमों में आयोजित किया गया था। आंसर की 14 अगस्त को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक थी।

NCET क्वालिफाई करने के फायदे

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 04-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार एनटीए एनसीईटी की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

क्या आप जानते हैं ISRO के वैज्ञानिकों की सैलरी?

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर