JNU PG 2nd Merit List 2023 : पांच स्टेप में चेक करें जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट

Published : Aug 26, 2023, 04:18 PM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 04:33 PM IST
JNU PG 2nd Merit List 2023

सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे स्टूडेंट्स के प्रवेश की फाइनल मेरिट लिस्ट 19 सितंबर, 2023 को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सभी कोर्सेस में एडमिशन की लास्ट डेट 29 सितंबर है।

करियर डेस्क : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूनिवर्सिटी ने पीजी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट (JNU PG 2nd Merit List 2023) जारी कर दी है। पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम की सेकेंड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां जानें दूसरी मेरिट लिस्ट चेक करने की पूरी प्रॉसेस और आगे एडमिशन (JNU PG Admission 2023 ) के लिए क्या करना होगा...

JNU PG 2nd Merit List 2023 : जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट इस तरह चेक करें

  1. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर विजिट करें.
  2. अब होमपेज पर 'JNU Merit List-2 2023 for MA, MSc, MCA' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालकर सबमिट करें.
  4. जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी.
  5. इस लिस्ट को डाउनलोड कर चेक कर लें और इसका एक प्रिंटआउट रख लें.

जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आगे की प्रॉसेस

जेएनयू पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट आ जाने के बाद अब कैंडिडेट्स् को पहले किए गए नामांकन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्टूडेंट्स को 28 अगस्त, 2023 तक अपने एडमिशन फीस को भी जमा करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने विदेशी भाषाओं में एमए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन किया है और पहले ही फेज में चुन लिए गए हैं। उनका एडमिशन, रजिस्ट्रेशन का फिजिकल वैरिफिकेशन 1 सितंबर, 2023 को होगा। बाकी कोर्सेस के लिए यह प्रक्रिया 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर, 2023 को पूरी की जाएगी।

जेएनयू में एडमिशन की फाइनल मेरिट लिस्ट कब आएगी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे स्टूडेंट्स के प्रवेश की फाइनल मेरिट लिस्ट 19 सितंबर, 2023 को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सभी कोर्सेस में एडमिशन की लास्ट डेट 29 सितंबर है। बता दें कि जेएनयू से पीजी में एमए, एमएससी, एमसीए, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और मास मीडिया जैसे कोर्स कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

RPSC Exam : अब हर सवाल का जवाब देना होगा जवाब, आरपीएससी एग्जाम में अहम बदलाव

 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर