
BSEB 12th Result 2025 Science Stream: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल साइंस स्ट्रीम में प्रिया जयसवाल (BSEB science stream topper 2025) ने टॉप किया है, जिन्होंने 484 अंक (96.8%) हासिल किए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे राज्य में चर्चा बटोरी है। आकाश कुमार 480 अंकों (96%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रवि कुमार 478 अंकों (95.6%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 6,33,896 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 5,68,330 सफल रहे। साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 89.66% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 91.29% पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.63% रहा।
रैंक 1: प्रिया जयसवाल – 484 अंक (96.8%)
रैंक 2: आकाश कुमार – 480 अंक (96%)
रैंक 3: रवि कुमार – 478 अंक (95.6%)
रैंक 4: अनुप्रिया – 477 अंक (95.4%)
रैंक 4: प्रशांत कुमार – 477 अंक (95.4%)
रैंक 5: अतुल कुमार मौर्य – 476 अंक (95.2%)
रैंक 5: अंकित कुमार – 476 अंक (95.2%)
रैंक 5: वर्षा रानी – 476 अंक (95.2%)
लड़कियां: पास प्रतिशत - 91.29%
लड़के: 88.63%
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत (Bihar Board Inter Result 2025 Stream Wise Pass Percentage)
प्रिया जयसवाल की सफलता से यह साफ है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिहार बोर्ड के इस साल के नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन फिर से शानदार रहा, जिससे राज्य में बेटियों की शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ने का संकेत मिलता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi