बिहार बोर्ड टॉपर्स पर इनाम की बारिश! क्या इन पैसों पर देना होगा Tax?

Published : Mar 25, 2025, 04:25 PM IST
Income Tax on Prize Money

सार

Bihar Board Topper Prize Money : बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को लाखों रुपए का इनाम मिलेगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) नंबर वन पोजिशन पाने वाले को 2 लाख रुपए, दूसरे नंबर को 1.5 लाख रुपए और तीसरी रैंक को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देगा।

Bihar Board 12th Result Toppers : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट 1% गिरा है। इस बार भी तीनों स्ट्रीम्स आर्ट, कॉमर्स और साइंस में लड़कियों ने ब़ाजी मारी है। 12,92,313 स्टूडेंट्स में से 86.50% पास हुए हैं। इस एग्जाम में टॉप करने वाले स्टू़डेंट्स पर पैसों की बारिश होगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) टॉप-3 स्टूडेंट्स को इनाम देगी। नंबर वन पोजिशन हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपए, दूसरे नंबर को 1.5 लाख रुपए और तीसरी रैंक पाने वाले को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इनाम में मिली इस राशि पर भी टैक्स देना होगा? आइए जानते हैं नियम...

बिहार बोर्ड 12th टॉपर्स

साइंस स्ट्रीम 

1. प्रिया जायसवाल- 96.8% 

2. आकाश कुमार- 96% 

3. रवि कुमार- 95.6%

आर्ट्स स्ट्रीम 

1. अंकिता कुमारी- 94.6% 

2. शाकिब शाह- 94.6% 

3. अनुष्का कुमारी- 94.2%

कॉमर्स स्ट्रीम

1. रोशनी कुमारी- 95% 

2. अंतरा खुशी- 94.6% 

3. सृष्टि कुमारी- 94.2%

क्या इनाम पर टैक्स देना पड़ता है 

आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के तहत इनाम में मिलने वाली राशि अन्य स्रोत से हुई इनकम माना जाता है, इस पर भी टैक्स (Tax) देना पड़ता है और TDS कटता है। हालांकि, बच्चों के मामले में इसका नियम अलग है। आयकर अधिनियम में नाबालिग बच्चों की इनकम को दो तरह से माना गया है। पहला अर्जित आय (Earned Income), जो खुद से कमाई गई हो और दूसरी अनर्जित आय (Unearned Income), जो कहीं से मिली हो।

क्या नाबालिक की इनकम पर टैक्स कटता है 

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 64(1A) के अनुसार, अगर नाबालिग बच्चा कमाई करता है जैसे किसी टीवी शो या यूट्यूब चैनल से तो उसे खुद टैक्स नहीं देना पड़ता है। इस इनकम को पैरेंट्स के टैक्स स्लैब के हिसाब से तय किया जाता है और फिर उसी अनुसार बच्चे की कमाई को उनकी आय में क्लब किया जाता है। अगर माता-पिता दोनों की इनकम है तो जिसकी आय ज्यादा है, उसके हिसाब से बच्चे की कमाई क्लब होगी। उसी के हिसाब से टैक्स भी देना पड़ता है।

बच्चों की कमाई पर कितना TDS कटता है 

अगर नाबालिग बच्चा लॉटरी के जरिए से कोई राशि जीतता है तो उस पर TDS काटा जाता है। इस पर 30 फीसदी टीडीएस सीधे काटा जाता है। इसके अलावा 10 परसेंट का सरचार्ज और 4 परसेंट का सेस भी चुकाना पड़ता है।

बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाली राशि पर टैक्स नियम 

अगर यह पुरस्कार सरकार या किसी मान्यता प्राप्त संस्था की ओर से दिया जाता है, तो यह टैक्स-फ्री हो सकता है। निजी संस्थाओं से मिलने वाले इनामों पर टैक्स लागू हो सकता है। अगर सरकार इस राशि को स्कॉलरशिप के तौर पर देती है, तो यह टैक्स फ्री होगी।

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link