Bihar Board Exam Timetable 2023: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, download link

Published : Dec 04, 2023, 06:54 PM ISTUpdated : Dec 04, 2023, 06:56 PM IST
BSEB Bihar Board Exam 2024 timetable class 10th 12th

सार

Bihar Board Exam Timetable 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बोर्ड एग्जाम टाइम-टेबल जारी कर दी है। इंटर, मैट्रिक व अन्य एग्जाम के डेट्स चेक करने के लिए आगे पढ़ें। बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक एग्जाम 2024 टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए लिंक आगे है।

Bihar Board Exam Timetable 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 4 दिसंबर, 2023 को 2024 के लिए बोर्ड एग्जाम टाइम-टेबल जारी की। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक दो शिफ्ट में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 02:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इंटरमीडिएट वार्षिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 के बीच होगी। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024, 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक दो शिफ्ट में निर्धारित है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के लिए इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल एग्जाम 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2024 तक होगी।

बिहार बोर्ड इंटर, मैट्रिक एग्जाम इंपोर्टेंट डेट्स

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024- 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024- 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 1- 1मार्च 2024 से 20 मार्च, 2024

एसटीईटी साल में दो बार

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 में दो बार आयोजित की जाएगी, जिसका पहला राउंड 1 मार्च से 20 मार्च 2024 के बीच और दूसरा राउंड 10 सितंबर से 30 सितंबर 2024 के बीच होने की संभावना है। अन्य एग्जाम में इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग और विभिन्न परीक्षाएं जिसमें हायर सेकंड्री लेवल लैंग्वेज (हिंदी और अंग्रेजी) परीक्षा, 2024, बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसएसटीईटी), डीपीएड परीक्षा, 2024, डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024, डी.एल.एड फर्स्ट एंड सेकेंड एग्जामिनेशन 2024 और सीतुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई में नामांकन हेतु परीक्षा शामिल हैं।

BSEB Bihar Board Date Sheet 2024 Direct link to download

BSEB Bihar Board Date Sheet 2024: इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड

इंटरमीडिएट वार्षिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा, 2024 (गैर-सेटअप उम्मीदवारों को छोड़कर) के लिए एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट से 20 दिसंबर, 2023 से 9 जनवरी, 2024 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक निर्धारित है।

BSEB Bihar Board Date Sheet 2024: इंटरमीडिएट थ्योरी एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड

इंटरमीडिएट वार्षिक (थ्योरी) परीक्षा, 2024 (गैर-सेटअप उम्मीदवारों को छोड़कर) के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए को-एग्जामिनर और प्रिंसिपल एग्जामिनर के मूल नियुक्ति पत्र जनवरी 2024 में समिति की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

वकील से IRS ऑफिसर बनी पूर्वी नंदा, बिना कोचिंग UPSC क्रैक किया

मिलिए IAS से, जिसने गूगल की हाई सैलरी जॉब छोड़ी, UPSC में रचा इतिहास

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

कौन हैं नुसरत परवीन, आयुष डॉक्टर जिसका सीएम नीतीश ने खींचा हिजाब?
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी: DSSSB MTS 2025 आवेदन शुरू, फीस-कैटेगरी वाइज वैकेंसी देखें