JEE Advanced 2023 Registration Direct Link: इस वेबसाइट पर जेईई एडवांस के लिए करें अप्लाई, समझें पूरी प्रॉसेस

Published : Apr 30, 2023, 07:00 AM IST
JEE Advanced 2023

सार

जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर रहे स्टूडेंट्स 7 मई, 2023 तक ऑनलाइन अपना फॉर्म भर दें। 4 जून, 2023 को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। इस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स का एडमिशन IIT संस्थानों में होगा।

करियर डेस्क : जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट (JEE Main Session 2 Result 2023) के बाद आज यानी 30 अप्रैल, 2023 से जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन (JEE Advanced 2023 Registration) शुरू होने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जेईई एडवांस्ड एग्जाम के लिए आप 7 मई, 2023 तक अपना फॉर्म (JEE Advanced 2023 Registration Last Date) भर सकते हैं। इस एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स को देश की IIT में पढ़ने का मौका मिलता है।

JEE Advanced 2023 में करें अप्लाई

जेईई मेन जनवरी और अप्रैल सेशन के एग्जाम में पास होने वाले टॉप के 2.50 लाख स्टूडेंट ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अप्लाई कर सकते हैं। इसमें जनरल कैंडिडेट्स के लिए 1,01,250 सीटें, जनरल EWS कैटेगरी के 25,000 सीटें, ओबीसी की 67,500 सीटें, एससी के 37,500 और एसटी कैटेगरी की 18,750 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। फाइनल रिजल्ट के बाद इसी आधार पर आईआईटी संस्थानों में छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। कैंडिडेट्स के लिए सीटें रिजर्व हैं।

JEE Advanced 2023 Exam Date

देश की आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई दो पार्ट में आयोजित की जाती है। पहला जेईई मेंस और दूसरा जेईई एडवांस्ड। जेईई मेन परीक्षा में पास होने वाले टॉप 2 लाख 50 हजार कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड की परीक्षा (JEE Advanced 2023) के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को देश के 23 आईआईटी की करीब 16 हजार 538 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced 2023 Exam Date) 4 जून, 2023 को होगी। स्टूडेंट्स के लिए यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पहली शिफ्ट की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें

JEE Mains Result 2023 Declared : जारी हुआ जेईई मेन 2023 सेशन 2 का रिजल्ट, इस Diret Link से चेक करें

 

JEE Main Result 2023: बिना कोचिंग इस लड़के को जेईई मेंस में मिले 99.58 परसेंटाइल, कंप्यूटर साइंस में है इंटरेस्ट

 

 

PREV

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए