
CAT Provisional Answer Key 2025: CAT 2025 एग्जाम देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Indian Institute of Management (IIM) Kozhikode आज यानी 4 दिसंबर 2025 को CAT Answer Key 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन करके चेक कर सकेंगे। इस आंसर की के आधार पर वे अपने मार्क्स का अनुमान लगा पाएंगे और यह भी समझ पाएंगे कि किस सवाल में उनकी गलती हुई है। बता दें CAT 2025 एग्जाम इस साल 30 नवंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 2.95 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। देशभर के 170 टेस्ट सेंटरों में परीक्षा 3 शिफ्टों में संपन्न हुई। अब IIM की ओर से आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
Indian Navy कैसे ज्वाइन करें? जानिए भारतीय नौसेना में शामिल होने के 3 सबसे पॉपुलर रास्ते
ये भी पढ़ें- Indian Navy Facts and Myths: जानिए वो 10 सच, जिनके बारे में अक्सर लोग गलत सोचते हैं
CAT 2025 में इस साल रिकॉर्ड 2.95 लाख कैंडिडेट्स बैठे। देशभर के 170 टेस्ट सेंटर पर परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। CAT Answer Key 2025 जारी होने के बाद कट-ऑफ और रिजल्ट से जुड़ी अपडेट भी जल्द जारी होगी। लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।