
CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कई ज़रूरी नियम तय किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। खासतौर पर, कुछ छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपने स्कूल यूनिफॉर्म में आना जरूरी होगा। जानिए इस साल की CBSE बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अहम बातें-
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2025:: परीक्षा से पहले हर छात्र के मन में उठने वाले 10 सबसे बड़े सवाल और उनके सही जवाब
CBSE ने साफ कर दिया है कि रेगुलर स्टूडेंट्स को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देने आना होगा। हालांकि, प्राइवेट कैंडिडेट्स यानी वे छात्र जो स्कूल से न जुड़कर खुद से परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए यूनिफॉर्म पहनने की अनिवार्यता नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र पर कुछ सख्त नियम लागू होंगे, जिनका छात्रों को पालन करना अनिवार्य है-
इन चीजों को ले जानें की अनुमति नहीं
छात्रों को सिर्फ एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी, पेन-पेंसिल और पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
इस साल करीब 44 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे, जो कि 8000 से अधिक स्कूलों में आयोजित होगी। नकल और अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड एग्जाम 2025: तनाव कम करने के लिए फ्री काउंसलिंग, जानें कैसे लें फायदा
हाल ही में खबरें आई थीं कि इस बार CBSE ने 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 15% की कटौती की है, लेकिन बोर्ड ने इसे खारिज कर दिया। इसके साथ ही, यह भी साफ कर दिया गया है कि ओपन बुक परीक्षा (Open Book Exam) की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi