CBSE 10th Result 2025 Out: 10वीं में 93.66% स्टूडेंट्स पास, यहां है Direct Link, JNV टॉप पर

Published : May 13, 2025, 01:40 PM ISTUpdated : May 13, 2025, 01:53 PM IST
CBSE 10th Result 2025 out

सार

CBSE 10th Result 2025 OUT: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित! इस साल पास प्रतिशत 93.66% रहा, लड़कियों ने फिर मारी बाजी। त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन रहे टॉप पर।

CBSE 10th Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज CBSE Class 10 Result 2025 जारी कर दिया है। देशभर में लाखों छात्रों को जिस पल का इंतजार था, वह अब खत्म हो चुका है। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल पास प्रतिशत 93.66% दर्ज किया गया है। यह बीते साल यानी 2024 के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जब पास प्रतिशत 93.60% था। इस साल 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चली थी, जिसका परिणाम आज 13 मई को घोषित किया गया है। सीबीएसई 10वी रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

CBSE 10th Result 2025 Direct Link

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स

जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in और UMANG ऐप के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS के ज़रिए भी परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ऐसे करें CBSE Class 10 Result 2025 चेक

  • छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां ‘CBSE Board Result 2025 Class 10’ का लिंक दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य विवरण भरने होंगे।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: लड़कियों का प्रदर्शन फिर लड़कों से बेहतर

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत भी 95% रिकॉर्ड किया गया है।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025: Institution wise पास प्रतिशत, JNV का सबसे अच्छा

  • जेएनवी: 99.49%
  • केवी: 99.45%
  • स्वतंत्र: 94.17%
  • एसटीएसएस: 91.53%
  • सरकारी: 89.26%
  • सरकारी सहायता प्राप्त: 83.94%

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025: रीजनवाइज रिजल्ट

इस साल भी त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन ने बाजी मारी है, जहां का पास प्रतिशत 99.79% दर्ज हुआ है। इसके बाद बेंगलुरु (98.90%), चेन्नई (98.71%), पुणे (96.54%) और अजमेर (95.44%) जैसे क्षेत्र शीर्ष पर रहे। दिल्ली-ईस्ट रीजन की बात करें तो यहां कुल 2,00,129 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,99,180 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 1,89,362 पास हुए। यहां का कुल पास प्रतिशत 95.07% रहा।

CBSE Class 10 Result 2025: कुल छात्रों की संख्या

इस साल कुल 23,85,079 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 23,71,939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, और 22,21,636 छात्र पास हुए।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर