CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 95% के साथ छोड़ा लड़कों को पीछे

Published : May 13, 2025, 02:08 PM ISTUpdated : May 13, 2025, 02:15 PM IST
CBSE 10th Result 2025 Girls vs Boys Pass Percentage

सार

CBSE 10th Result 2025 Girls vs Boys: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा। कुल पास प्रतिशत 93.66% है। जबकि तिरुवनंतपुरम परफॉर्मेंस में टॉप पर है।

CBSE 10th Result 2025 Girls vs Boys Pass Percentage: CBSE Class 10 Result 2025 को लेकर लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए। इस बार कुल 93.66% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि इस साल भी लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली, लड़कों की तुलना में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

CBSE 10वीं में लड़कियों ने फिर किया टॉप, लड़कों से बेहतर रहा प्रदर्शन

CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 95% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट भी 95% रहा। यह साफ दर्शाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लगातार बेहतरी की ओर बढ़ रही हैं और बोर्ड एग्जाम्स में अपनी मेहनत का लोहा मनवा रही हैं।

CBSE 10th Result 2025 कौन सा रीजन सबसे आगे

इस साल भी कुछ क्षेत्र अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में रहे। तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) ने इस बार बाजी मारी और 99.79% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद विजयवाड़ा (99.60%), बेंगलुरु (98.90%) और चेन्नई (98.71%) रहे। दिल्ली ईस्ट रीजन से 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 95.07% पास हुए।

  • त्रिवेंद्रम: 99.79 प्रतिशत छात्र पास हुए।
  • विजयवाड़ा: 99.79 प्रतिशत।
  • बेंगलुरु: 98.90 प्रतिशत।
  • चेन्नई: 98.71 प्रतिशत।
  • पुणे: 96.54 प्रतिशत।
  • अजमेर: 95.44 प्रतिशत।
  • दिल्ली पश्चिम: 95.24 प्रतिशत।
  • दिल्ली पूर्व: 95.07 प्रतिशत।
  • चंडीगढ़: 93.71 प्रतिशत।
  • पंचकूला: 92.77 प्रतिशत।
  • भोपाल: 92.71 प्रतिशत।
  • भुवनेश्वर: 92.64 प्रतिशत।
  • पटना: 91.90 प्रतिशत।
  • देहरादून: 91.60 प्रतिशत।
  • प्रयागराज: 91.01 प्रतिशत।
  • नोएडा: 89.41 प्रतिशत।
  • गुवाहाटी: 84.14 प्रतिशत.

सीबीएसई रिजल्ट 2025: कक्षा 10 के लिए स्कूल टाइप वाइज रिजल्ट

सीबीएसई रिजल्ट 2025 में जेएनवी ने कक्षा 10 में सर्वश्रेष्ठ पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

  • जेएनवी: 99.49 प्रतिशत
  • केवी: 99.45 प्रतिशत
  • स्वतंत्र: 94.17 प्रतिशत
  • एसटीएसएस: 91.53 प्रतिशत
  • सरकारी: 89.26 प्रतिशत
  • सरकारी सहायता प्राप्त: 83.94 प्रतिशत

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: कितने छात्रों ने दी परीक्षा और कितने हुए पास?

कुल रजिस्ट्रेशन: 23,85,079

परीक्षा में शामिल हुए छात्र: 23,71,939

पास हुए छात्र: 22,21,636

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 में पिछले साल की तुलना में क्या रहा बदलाव?

पिछले साल 2024 में कुल पास प्रतिशत 93.60% था, जबकि इस बार यह 93.66% रहा। यानी 0.06% का सुधार दर्ज किया गया है। यह बताता है कि छात्र धीरे-धीरे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 कहां देखें?

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

रिजल्ट DigiLocker ऐप, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025: कब हुई थी परीक्षा?

CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। CBSE 10th Result 2025 में जहां ओवरऑल पास प्रतिशत में मामूली सुधार देखा गया, वहीं लड़कियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं। बेहतर रिजल्ट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसान एक्सेस और रीजनल परफॉर्मेंस ने इस साल के बोर्ड रिजल्ट को खास बना दिया है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए