CBSE Board 2026: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की नई गाइडलाइन जारी, जानें क्या बदला

Published : Dec 02, 2025, 06:55 PM IST
CBSE Board Exam 2026 Practical

सार

CBSE Board Exam 2026 Practical: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की नई गाइडलाइंस और SOP जारी कर दी गई है। जानें प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स, मार्क्स अपलोड करने के नियम और इस बार होने वाले बड़े बदलाव।

CBSE Board 2026 Practical Exam: CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइंस और एसओपी जारी कर दिए हैं। इस बार प्रैक्टिकल्स की डेट, एग्जाम लेने का तरीका, मार्क्स अपलोड से लेकर एग्जामिनर तक, कई नियम पहले से अलग होंगे। ऐसे में छात्रों, टीचर्स और स्कूलों के लिए इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है ताकि एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आए।

कब होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

  • विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक चलेंगी।
  • रेगुलर संशन वाले स्कूलों में ये परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
  • CBSE ने साफ किया है कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट सिर्फ उन्हीं रेगुलर छात्रों के लिए होंगे जिन्हें स्कूलों ने LOC के जरिए भेजा है और जिनकी स्टूडेंट स्टेटस से जुड़े डॉक्यूमेंट सही हैं।

ये भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2026: कम समय में हाई स्कोर दिलाने वाले 5 सिंपल प्रिपरेशन टिप्स 

इस बार 10वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल में क्या नया बदलाव?

बोर्ड क्लास 10 की प्रैक्टिकल कॉपी स्कूलों को उपलब्ध नहीं कराएगा। अब स्कूलों को अपनी तरफ से आंसर कॉपी तैयार करनी होंगी। कोई बाहरी परीक्षक (External Examiner) 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया इंटरनल टीचर्स ही संभालेंगे।

12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल के लिए कड़े नियम क्या-क्या हैं?

क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम बोर्ड की निगरानी में होंगे। CBSE हर स्कूल के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर भेजेगा, जो प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट करवाएंगे।

प्राइवेट छात्रों के मार्क्स कैसे मिलेंगे?

जो छात्र प्राइवेट कैटेगरी में परीक्षा दे रहे हैं, उनके प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स CBSE की मौजूदा पॉलिसी और एग्जामिनेशन बायलॉज के अनुसार दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- JEE और बोर्ड साथ कैसे करें? 99% सिलेबस एक जैसा, जानें एक्सपर्ट का फॉर्मूला 

मार्क्स अपलोडिंग के नए नियम

स्कूलों को प्रैक्टिकल शुरू होते ही एक साथ मार्क्स अपलोड करने होंगे। इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जामिनर को ध्यान रखना होगा कि एक बार मार्क्स अपलोड हो गए तो उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। CBSE ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रैक्टिकल के मार्क्स किसी भी हाल में छात्रों को नहीं बताए जाएंगे। मार्क्स सीधे बोर्ड सिस्टम में सुरक्षित रखे जाएंगे। सभी अपडेट और डिटेल्स के लिए छात्र और स्कूल अधिकारी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं। अगर आप 10वीं या 12वीं बोर्ड 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इन गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें। इससे आपकी तैयारी और एग्जाम दोनों बिना परेशानी के पूरे होंगे।

CBSE Board Exam 2026 Practical Guidelines New SOP Check Here 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद