CBSE बोर्ड एग्जाम 2025: तनाव कम करने के लिए फ्री काउंसलिंग, जानें कैसे लें फायदा

Published : Jan 30, 2025, 11:53 AM IST
CBSE board exams 2025 Free counseling from February 1

सार

CBSE 2025 बोर्ड परीक्षाओं के लिए मुफ्त मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा 1 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। परीक्षा के तनाव से निपटने और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए IVRS, पॉडकास्ट और टेली-काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

CBSE Board Exams 2025 Free Counseling: सीबीएसई (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए छात्रों और अभिभावकों की मदद के लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा 1 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी और पूरी तरह फ्री होगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों का परीक्षा से जुड़ा तनाव कम करना और उनकी मानसिक सेहत को मजबूत बनाना है।

कब और कैसे मिलेगी यह सुविधा?

  • पहला चरण: परीक्षा से पहले
  • दूसरा चरण: परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद

3 तरीके जिनसे CBSE छात्रों की मदद करेगा

1. IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) - 24x7 उपलब्ध

छात्र CBSE टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल करके परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इसमें तनाव मुक्त तैयारी, टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा से जुड़ी FAQs जैसी बातें शामिल हैं। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।

2. पॉडकास्ट – CBSE की वेबसाइट पर मिलेगा जरूरी गाइडेंस

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बाइलिंगुअल (हिंदी और अंग्रेजी) पॉडकास्ट उपलब्ध होंगे। इनमें परीक्षा के तनाव को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीके बताए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 30 जनवरी - वह काला दिन जब भारत ने खोया गांधीजी को

3. टेली-काउंसलिंग – एक्सपर्ट्स से पर्सनल गाइडेंस

छात्रों की मदद के लिए 66 प्रशिक्षित काउंसलर, प्रिंसिपल, साइकोलॉजिस्ट और स्पेशल एजुकेटर्स उपलब्ध रहेंगे। इनमें से 51 भारत के और 15 नेपाल, जापान, कतर, ओमान और यूएई से होंगे। समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने दिये सफलता के 5 मंत्र, नरेंद्र मोदी को बताया 'गुरुदेव'

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 का शेड्यूल

  • कक्षा 10: 15 फरवरी 2025 से इंग्लिश पेपर के साथ शुरू होगी।
  • कक्षा 12: 15 फरवरी 2025 से एंटरप्रेन्योरशिप पेपर के साथ शुरू होगी।

इस साल 44 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षाओं में होंगे शामिल

इस साल करीब 44 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। अगर आप भी परीक्षा का तनाव महसूस कर रहे हैं, तो CBSE की इस मुफ्त काउंसलिंग सुविधा का पूरा लाभ उठाएं और परीक्षा को आत्मविश्वास के साथ दें।

ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी का मौका, 172 ऑफिसर पदों पर भर्ती, 6 फिगर सैलरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर