CBSE Board Exams 2026: LOC भरने के नियमों में 3 बड़े बदलाव, जानें क्या है नई गाइडलाइन

Published : Aug 29, 2025, 12:36 PM IST
CBSE Board Exams 2026 LOC Guidelines

सार

CBSE LOC Guidelines 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए LOC भरने की प्रक्रिया में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। छात्र और स्कूलों को नई गाइडलाइन का पालन करना होगा। जानें क्या हैं नए नियम और आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

CBSE Board Exams 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम बदलावों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपनी नई नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि List of Candidates (LOC) भरने की प्रक्रिया में कई बड़े सुधार किए गए हैं। यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी आधार पर हर साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी और आयोजन होता है। अगर किसी छात्र का नाम LOC में शामिल नहीं होगा, तो वह बोर्ड परीक्षा में बैठ ही नहीं पाएगा। इस बार बोर्ड ने तीन बड़े बदलाव किए हैं, जिनकी जानकारी हर स्कूल और स्टूडेंट को जरूर होनी चाहिए। जानिए इन तीनों बदलावों के बारे में

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षा की नई पॉलिसी

CBSE ने इस साल से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षा की पॉलिसी लागू की है। इसका मतलब है कि अब स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी छात्रों का LOC समय पर भरा जाए। पहली बोर्ड परीक्षा, जिसे मुख्य परीक्षा कहा जाएगा, फरवरी के मिड से शुरू होगी और इसमें सभी छात्रों का बैठना अनिवार्य होगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा का LOC पहले परीक्षा के बाद किसी भी समय भरा जा सकेगा।

LOC डेटा से लिंक होगा APAAR ID

बोर्ड ने यह भी फैसला लिया है कि अब कक्षा 10 और 12 के एलओसी डेटा में छात्रों का APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry ID) भी जोड़ा जाएगा। भारत के सभी CBSE स्कूलों को अब केवल उन्हीं छात्रों का एलओसी भरना होगा जिनके पास अपार आईडी होगा। बोर्ड सबमिशन के समय इस आईडी को वैरिफाई भी करेगा। हालांकि, विदेशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों को फिलहाल इस नियम से छूट दी गई है, क्योंकि वहां अलग तरह के कानून और प्रशासनिक कारण हैं।

विशेष जरूरत वाले बच्चों (CWSN) के लिए अलग पोर्टल

सीबीएसई ने स्पेशल नीट वाले बच्चों (CWSN) के लिए एक अलग पोर्टल भी शुरू किया है। स्कूलों से कहा गया है कि ऐसे बच्चों की जानकारी और रिकॉर्ड इस पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि परीक्षा के समय उन्हें मिलने वाली सभी रियायतें सही तरीके से लागू की जा सकें।

ये भी पढ़ें- CBSE Open Book Exam क्या है? 2026-27 से कक्षा 9 के लिए कैसे लागू होगा नया सिस्टम, जानिए सबकुछ

सीबीएसई स्कूलों और छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

बोर्ड ने स्कूलों को पहले से ही तैयार रहने की सलाह दी है। एलओसी भरते समय यह जानकारी सही-सही दर्ज करना अनिवार्य होगा-

  • छात्र का पूरा नाम और व्यक्तिगत जानकारी
  • पिता, मां, अभिभावक का नाम
  • जन्मतिथि
  • अपार आईडी (भारत के स्कूलों के लिए)
  • सही सब्जेक्ट कोड और कॉम्बिनेशन
  • किस श्रेणी में अप्लाई कर रहा है- Fresh या Improvement या Compartment

बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी डेटा बिल्कुल सही और एरर-फ्री होना चाहिए, वरना छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब 2026 बोर्ड परीक्षा में APAAR ID होगी जरूरी, एग्जाम फीस में भी बदलाव

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर