10 Facts About Japan: सलाम करने वाले हिरण से लेकर सामुराई की बहादुरी तक, जापान के अनोखे फैक्ट्स

Published : Aug 29, 2025, 10:37 AM IST
facts about Japan culture and history

सार

Japan Interesting Facts: जानिए जापान के बारे में 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जो उसकी संस्कृति, परंपराओं और आधुनिकता को खास बनाते हैं। पीएम मोदी की जापान यात्रा 2025 के बीच जानें कैसे जापान दुनिया का अनोखा देश है।

Japan Fun Facts: जापान न सिर्फ आधुनिक तकनीक और बड़े शहरों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी परंपराएं, संस्कृति और अनोखी लाइफस्टाइल इसे दुनिया भर के लिए रोचक बनाती हैं। चाहे आप इसकी प्राचीन कंपनियों के इतिहास में दिलचस्पी रखते हों, जापानी संस्कृति के अनोखे रीति-रिवाजों को जानना चाहते हों, या इसके बाग-बगीचों और खास जानवरों को देखना चाहते हों, जापान हर उम्र के लोगों के लिए सीखने और देखने की चीजों से भरा है। इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यों में हैं। वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसे में जानिए जापान के 10 मजेदार फैक्ट्स।

6,852 द्वीपों का देश जापान

जापान में 6,852 द्वीप हैं। ये पहले एशिया से जुड़े थे, लेकिन भू-गर्भीय गतिविधियों से अलग हो गए।

जापान का सम्राट

जापान एकमात्र ऐसा देश है जहां वर्तमान में सम्राट (Tenno) है। सम्राट राजनीतिक निर्णय नहीं लेते, लेकिन देश की एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं।

जापान के सामुराई योद्धा

12वीं से 19वीं शताब्दी तक सामुराई जापान के ताकतवर योद्धा थे। उनके पास सम्मान की रक्षा के लिए किसी आम आदमी को मारने का अधिकार था। अगर कोई सामुराई अपने लार्ड का अपमान करता, तो वह सम्मानपूर्वक आत्महत्या (सेप्पुकू) करते थे।

जापान के भूकंप और महंगे फल

जापान दुनिया का सबसे ज्यादा रिकॉर्डेड भूकंप वाला देश है। इसके अलावा यहां फल भी बेहद महंगे होते हैं। युबारी किंग खरबूजा और रुबी रोमन अंगूर जैसे फलों की नीलामी लाखों येन में होती है।

जापानी वाक्य क्रम अलग

अंग्रेजी में हम कहते हैं I write words, जापानी में यही वाक्य होता है I words write।

नारा के दिव्य हिरण

नारा शहर में हजारों हिरण स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। कभी इन्हें दिव्य माना जाता था, अब ये राष्ट्रीय खजाना हैं। पर्यटक इन्हें क्रैकर्स देकर खाना दे सकते हैं और ये उन्हें झुककर सलाम करते हैं।

ये भी पढ़ें- इतिहास से भी पुराना शहर, 10 Facts बताते हैं कि क्यों बनारस है सबसे अलग

खास मेकअप गेशा

गेशा अपने खास मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सफेद पाउडर चेहरे और गर्दन पर लगाया जाता है।

जापान के ततामी मैट्स

जापानी कमरे में चावल की भूसी से बने ततामी मैट्स होते हैं। एक मैट की लंबाई हमेशा चौड़ाई से दोगुनी होती है। कमरे का आकार इस मैट्स की संख्या से बताया जाता है।

जापान का किमोनो और अभिवादन में झुकना

किमोनो पुरुष और महिलाएं दोनों पहनते हैं। यह लंबा चोली जैसा होता है और हमेशा बाएं तरफ से दाएं को ढकता है। इसे बांधने के लिए ओबी बेल्ट होता है। एक किमोनो $10,000 यानी 8,40,000 रुपए (आठ लाख चालीस हजार रुपए) से भी महंगा तक हो सकता है। वहीं जापान में लोग अभिवादन के लिए झुकते हैं। उनके झुकने की गहराई सम्मान दिखाती है।

दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी

दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी, Kongo Gumi, जापान में है। यह कंपनी 578 ईस्वी में शुरू हुई। यह अब भी काम करती है और मंदिर बनाती है।

ये भी पढ़ें- Poland 10 Facts: दुनिया की सबसे पुरानी Salt Mine से सबसे संकरे घर तक

जापानी बंदर: स्नो मंकी

जापान का खास बंदर, स्नो मंकी, ठंडे इलाकों में रहता है। नागानो प्रान्त में यह बंदर सर्दियों में गर्म पानी के कुंडों में नहाते हैं।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?