PSEB Class 12 Exam 2023 : यहां परीक्षा से पहले लीक हुआ 12वीं का इंग्लिश पेपर, रद्द हुआ एग्जाम

Published : Feb 24, 2023, 02:50 PM ISTUpdated : Feb 24, 2023, 03:03 PM IST
paper leak cbse english punjab 2023

सार

सूत्रों की मानें तो PSEB Class 12 English Paper Leak केस में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

एजुकेशन डेस्क. पंजाब में पीएसईबी का 12वीं का इंग्लिश पेपर लीक हो गया, जिसकी वजह से स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एन वक्त पर पेपर कैंसिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह परीक्षा से दो घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया था। विभाग को जैसे ही ये जानकारी लगी, आनन-फानन में अधिकारियों ने पेपर रद्द कर दिया।

Paper Leak होने से मायूस होकर लौटे बच्चे

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पेपर लीक केस में मामला दर्ज करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं के एग्जाम इसी सोमवार से शुरू हुए हैं। यहां पहला पेपर सामन्य पंजाबी भाषा को लेकर हुआ था। पीएसईबी की ओर से पंजाब में 2215 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। वहीं इंग्लिश का पेपर लीक होने से बच्चे मायूस होकर घर लौटे। अब अंग्रेजी की ये परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इसे लेकर PSEB जल्द ही तारीख का एलान कर सकता है।

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Board Exam 2023 : इंग्लिश का पेपर हुआ शुरू, जानें बाकी एग्जाम्स को लेकर गाइडलाइंस

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद