
CBSE Result 2025 State Wise List: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टेटवाइज पास प्रतिशत के आंकड़ों की बात करें तो, जहां दक्षिण भारत के राज्य फिर एक बार टॉप पर रहे, वहीं कुछ उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी राज्यों ने अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन किया।
12वीं बोर्ड परीक्षा की बात करें तो लक्षद्वीप 100% रिजल्ट के साथ टॉप पर है। उसके बाद तेलंगाना ने 99.73% पास प्रतिशत के साथ पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश भी पीछे नहीं रहा और 99.51% पास प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहा। केरल ने 99.32%, गोवा ने 98.06% और तमिलनाडु ने 98.48% परिणाम दर्ज करते हुए टॉप 5 राज्यों में जगह बनाई। वहीं लद्दाख ने मात्र 52.46% पास प्रतिशत के साथ सबसे खराब प्रदर्शन किया। बिहार (78.83%), त्रिपुरा (73.31%) और ओडिशा (78.74%) जैसे राज्यों का प्रदर्शन भी औसत से कम रहा।
अब अगर 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो तमिलनाडु और केरल ने 99.86% पास प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से देशभर में टॉप किया। तेलंगाना (99.83%), गोवा (99.41%) और आंध्र प्रदेश (99.73%) भी टॉप पर रहे। इस बार भी दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा कायम रहा। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश का 10वीं में पास प्रतिशत सिर्फ 66.33% रहा, जो देश में सबसे कम है। लद्दाख का प्रदर्शन भी कमजोर रहा और उसका पास प्रतिशत सिर्फ 74.73% रहा। सिक्किम ने 79.97% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि मणिपुर और दादरा नगर हवेली जैसे राज्य 90% की सीमा को भी पार नहीं कर सके। दिलचस्प बात यह रही कि CBSE से संबद्ध विदेशी स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं में 98.55% और 12वीं में 94.67% पास प्रतिशत के साथ उन्होंने देश के अधिकांश राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया।
कुल मिलाकर इस बार CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों ने साफ दिखा दिया कि दक्षिण भारत के राज्य न सिर्फ उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था को बनाए हुए हैं, बल्कि लगातार अपने परिणामों में सुधार भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी और काम करने की जरूरत है। CBSE के इस स्टेट वाइज रिजल्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में किस राज्य की शिक्षा प्रणाली अधिक मजबूत है और कहां अभी सुधार की गुंजाइश बाकी है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका राज्य इस लिस्ट में कहां खड़ा है, तो देखिए लिस्ट।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi