सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 8वीं पास के लिए वैकेंसी, 484 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, Direct Link

Published : Jan 09, 2024, 10:43 AM ISTUpdated : Jan 09, 2024, 10:44 AM IST
Central Bank of India Recruitment

सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 484 सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी /या उप-कर्मचारी पदों के लिए आज, 9 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया बंद करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अबतक आवेदन नहीं किया है समय रहते अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज, 9 जनवरी को 484 सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी /या उप-कर्मचारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 484 सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी /या उप-कर्मचारी पदों की भर्ती की जाएगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए ₹175 और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹850 है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 484 सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी /या उप-कर्मचारी पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहिए। उच्च योग्यता वाले कैंडिडेट्स को बैंक की सेवा में कोई रियायत या महत्व नहीं दिया जायेगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 आयु सीमा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 484 सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी /या उप-कर्मचारी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह से योग्यता पर आधारित होगा और भारत सरकार की आरक्षण नीति और नियमों के अनुसार, आईबीपीएस द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन परीक्षा और बैंक द्वारा आयोजित एक स्थानीय भाषा परीक्षा के माध्यम से होगा।

Central Bank of India Recruitment 2024 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

CA इंटर, फाइनल नवंबर 2023 रिजल्ट आज, जानें कैसे, कहां चेक करें नतीजे, लेटेस्ट अपडेट्स

भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 63000 प्रति माह , चेक करें डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें