भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 63000 प्रति माह , चेक करें डिटेल

Published : Jan 08, 2024, 06:34 PM ISTUpdated : Jan 09, 2024, 10:11 AM IST
India Post Recruitment 2024

सार

India Post Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सर्कल में ड्राइवर पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, उम्र सीमा, सलेक्शन प्रोसेस समेत जानें आवेदन का सही तरीका।

India Post Recruitment 2024: डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सर्कल में ड्राइवर (साधारण ग्रेड) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 42 दिन यानी 16 फरवरी तक है।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान डाक विभाग में उत्तर प्रदेश सर्कल में 78 ड्राइवर रिक्तियों (साधारण ग्रेड) को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 सैलरी

पे स्केल लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए प्रतिमाह।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता, पात्रता

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 ड्राइवर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं बोर्ड परीक्षा उतीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही हेवी मोटर ड्राइविंग का वैलिड लाइसेंस होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास तीन साल का ड्राइविंग में एक्सपीरियंस होना चाहिए।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार चरण 1 में उत्तीर्ण होंगे उन्हें चरण 2 के लिए उपस्थित होना होगा। जो उम्मीदवार चरण II के प्रत्येक पेपर में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल होना होगा।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित पते पर डाक द्वारा अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:

प्रबंधक (जीआरए)

मेल मोटर सर्विस कानपुर,

जीपीओ कंपाउंड, कानपुर- 208001

उतर प्रदेश।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डिटेल नोटिफिकेशन नीचे चेक कर सकते हैं।

India Post Recruitment 2024 Notification Here

ये भी पढ़ें

बिहार के गरीब माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए गिरवी रख दी जमीन, अब बेटा इसरो में करेगा कमाल

कौन है यह 10 साल की Kim Ju Ae, किम जोंग उन से ले रही Kingship ट्रेनिंग

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी