
CISCE ISC Result 2025 Pass Percentage: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98,578 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 99.02% रहा है, जो कि पिछले साल से 0.83% ज्यादा है। खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा। यह साफ दिखाता है कि छात्राएं लगातार शैक्षणिक मोर्चे पर मजबूत पकड़ बना रही हैं। पिछले साल यानी 2024 में ISC का कुल पास प्रतिशत 98.19% था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% और लड़कों का पास प्रतिशत 97.53% था।
उत्तर: 98.97%
पूर्व: 98.76%
पश्चिम: 99.72%
दक्षिण: 99.76%
विदेशी: 100%
CISCE ISC Results 2025 Direct Link to Check
अगर वेबसाइट स्लो हो या नेटवर्क इश्यू हो, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं।
CISCE ने बताया है कि जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
ISC परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही cisce.org पर जारी की जाएगी। CISCE ISC रिजल्ट 2025 में जहां लड़कियों ने फिर से बाजी मारी, वहीं कुल पास प्रतिशत भी 99% के पार रहा है। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट, रीचेक विंडो और सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi