CLAT Result 2026 Date: क्लैट रिजल्ट आज या कल? जानें सही डेट-स्कोरकार्ड डाउनलोड स्टेप्स

Published : Dec 16, 2025, 12:45 PM IST
CLAT Result 2026 Date

सार

CLAT Result 2026 Updates: CLAT 2026 में शामिल कैंडिडेट बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानें रिजल्ट कब आयेगा? UG और PG स्कोरकार्ड चेक-डाउनलोड करने का तरीका क्या है। कॉन्सोर्टियम ऑफ NLUs की लेटेस्ट अपडेट।

CLAT 2026 Result Date and Time: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 में शामिल देशभर के हजारों लॉ एस्पिरेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कैंडिडेट के मन में सवाल हैं कि क्लैट 2026 रिजल्ट आज या कल कब आएंगा? इस बीच बड़ी अपडेट सामने आई है।  CLAT 2026 (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) के नतीजे कल, 17 दिसंबर 2025 को जारी होने वाले हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, ये नतीजे सुबह 10 बजे से पहले कॉन्सोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (consortiumofnlus.ac.in) की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यह दिन उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जिन्होंने UG और PG दोनों कोर्सेज के लिए CLAT 2026 प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस साल परीक्षा में कुल 92,344 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 75,009 यूजी और 17,335 पीजी उम्मीदवार शामिल थे।

कब आयोजित हुई CLAT परीक्षा 2026

CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा 156 केंद्रों पर 25 राज्यों, 93 शहरों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में संपन्न हुई। परीक्षा कंप्यूटर आधारित और पूरी तरह संरचित थी, ताकि सभी उम्मीदवारों का प्रदर्शन निष्पक्ष रूप से आंका जा सके।

CLAT रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

घोषणा होने के बाद अपना रिजल्ट आसानी से चेक करने के लिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और लॉगिन डिटेल्स तैयार हों। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स नीचे देखें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • अब CLAT 2026 पेज पर क्लिक करें।
  • यहां Result Tab खोलें।
  • अपना लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब रिजल्ट पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।

CLAT 2026 प्रोविजनल आंसर-की कब जारी हुई?

इसके पहले कॉन्सोर्टियम ने CLAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को 12 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिला। हर आपत्ति के लिए 500 शुल्क जमा करना जरूरी था। कॉन्सोर्टियम ने स्पष्ट किया था कि यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था। अन्य किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं बिना शुल्क की आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

क्लैट 2026 में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए अब अपना लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। रिजल्ट और मेरिट लिस्ट से जुड़ी कोई भी नई अपडेट के लिए कॉन्सोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। CLAT 2026 रिजल्ट से लाखों LAW aspirants के लिए आगे के एडमिशन प्रोसेस की दिशा तय करता है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर