
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025 Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई से जारी होंगे। परीक्षा 16 जुलाई से लेकर 3 अगस्त 2025 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। अलग-अलग डेट की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CSBC ने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी कर दी है। अब एडमिट कार्ड डेट वाइज जारी किए जाएंगे। नीचे देखें पूरा शेड्यूल, किस दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब आएगा।
| परीक्षा की तारीख | एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख |
| 16 जुलाई (बुधवार) | 9 जुलाई (बुधवार) |
| 20 जुलाई (रविवार) | 13 जुलाई (रविवार) |
| 23 जुलाई (बुधवार) | 16 जुलाई (बुधवार) |
| 27 जुलाई (रविवार) | 20 जुलाई (रविवार) |
| 30 जुलाई (बुधवार) | 23 जुलाई (बुधवार) |
| 3 अगस्त (रविवार) | 27 जुलाई (रविवार) |
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को उनकी पर्सनल और परीक्षा से जुड़ी ये जरूरी जानकारियां मिलेंगी-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
CSBC Bihar Police Constable Exam 2025 City Information Slips Link
CSBC Bihar Police Constable Exam 2025 Admit Card Website Link
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ उनका कोई एक फोटो आईडी प्रूफ भी साथ लाना अनिवार्य है। मान्य आईडी प्रूफ में शामिल हैं-
CSBC उन उम्मीदवारों के लिए डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी करेगा, जो किसी तकनीकी कारण से वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए CSBC की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।