
Sarkari Naukri 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास टेक्निकल या एडमिनिस्ट्रेटिव फील्ड का अनुभव है, तो आपके लिए शानदार मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 साल तक रखी गई है और सैलरी भी 2 लाख रुपये से ज्यादा तक मिल सकती है। इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें।
NIT की इस भर्ती के तहत नॉन-टीचिंग पदों को भरा जाएगा। इसमें शामिल हैं-
एनआईटी जमशेदपुर में निकली नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए पोस्ट वाइज एजुकेशन क्वालिफिकेश अलग-अलग है। जिसमें-
Principal Scientific Officer: BE/B.Tech या M.Sc/MCA के साथ कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
Technical Assistant: BE/B.Tech/MCA या फिर डिप्लोमा या B.Sc डिग्री होनी चाहिए।
Junior Assistant: कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए।
इस भर्ती की सैलरी काफी आकर्षक है। चुने गए उम्मीदवारों को ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी सीनियर सरकारी अधिकारियों के ग्रेड पे के बराबर है।
NIT जमशेदपुर भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसके बाद स्किल/ट्रेड टेस्ट और अंत में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।
NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी पाना न सिर्फ एक मजबूत करियर की गारंटी है, बल्कि यहां मिलने वाली सैलरी, सुविधाएं और प्रोफेशनल ग्रोथ भी बेहतरीन है। साथ ही, एज लिमिट में फ्लेक्सिबिलिटी (age relaxation) इस भर्ती को और खास बना देता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi