Top 10 GK Questions Answers: चप्पल जैसी बनावट वाले जीव का नाम क्या है? पढ़ लें टॉप 10 जनरल नॉलेज सवाल-जवाब

Published : Jul 08, 2025, 09:17 AM IST
GK Questions with Answers For SSC Exams 2025

सार

Top 10 GK Questions Answers in Hindi 2025: SSC, UPSC, CUET और बैंकिंग जैसे कंपीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वालों के लिए 10 ट्रिकी GK सवाल। इनके जवाब आपको हैरान कर देंगे। रोचक फैक्ट्स से भरपूर ये सवाल आपके नॉलेज को बढ़ाएंगे। 

Top 10 GK Questions Answers 2025 in Hindi: आप SSC, UPSC, CUET, बैंकिंग जैसे कंपीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं? या फिर जनरल नॉलेज में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये 10 ट्रिकी सवाल आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होंगे। इनके जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आप कभी भी जनरल नॉलेज को सिर्फ याद करने की चीज न मानें, बल्कि इन्हें रोचक तथ्यों के साथ समझकर पढ़ें। ऐसा करने से आपको मजा भी आयेगा और फैक्ट्स याद भी रहेंगे। यहां पढिए जनरल नॉलेज के 10 इंटरेस्टिंग सवाल और उनके जवाब।

सवाल 1: स्पेन का कौन-सा खतरनाक खेल दुनिया भर में मशहूर है?

जवाब: बुल फाइटिंग (Bull Fighting)

इस खेल में लोग सांड से आमने-सामने लड़ते हैं। यह स्पेन का पारंपरिक खेल है और दुनियाभर में अपने खतरनाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध है।

सवाल 2: दुनिया का पहला हवाई जहाज किसने बनाया था?

जवाब: राइट ब्रदर्स (Wilbur Wright और Orville Wright)

इन दोनों अमेरिकी भाइयों ने 1903 में पहली बार दुनिया का ऐसा हवाई जहाज उड़ाया था जो इंजन से उड़ता था और इंसान उसमें बैठ सकता था। इन्हीं को दुनिया का पहला विमान बनाने का श्रेय दिया जाता है।

सवाल 3: कौन सा गवर्नर जनरल 'डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स' (Doctrine of Lapse) से जुड़ा है?

जवाब: लॉर्ड डलहौजी (Lord Dalhousie)

लॉर्ड डलहौजी ने अंग्रेजी शासन के दौरान ये नीति लागू की थी, जिसके तहत जिन रियासतों में राजा की कोई जैविक संतान नहीं होती थी, उन्हें अंग्रेज सरकार अपने कब्जे में ले लेती थी। यह नीति 1857 की क्रांति का एक बड़ा कारण बनी।

सवाल 4: वो कौन सा जीव है जिसकी बनावट एक चप्पल जैसी लगती है?

जवाब: पैरामीशियम (Paramecium)

ये एक सूक्ष्म जीव होता है, जिसे माइक्रोस्कोप से देखा जाता है। इसकी आकृति इतनी खास होती है कि इसे 'चप्पल जीव' भी कहा जाता है।

सवाल 5: माणा पास कहां है?

जवाब: उत्तराखंड में भारत-चीन की सीमा पर

माणा पास भारत के उत्तराखंड राज्य में है और यह भारत और तिब्बत (अब चीन) की सीमा को जोड़ता है। यह पास सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है और समुद्र तल से लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

सवाल 6: भारत का "चावल का कटोरा" किस राज्य को कहा जाता है?

जवाब: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश

इन राज्यों में धान की सबसे ज्यादा खेती होती है, इसलिए इन्हें 'चावल का कटोरा' कहा जाता है।

सवाल 7: भारत के पहले डाक टिकट पर किसकी तस्वीर थी?

जवाब: रानी विक्टोरिया

ब्रिटिश राज के समय सबसे पहला डाक टिकट रानी विक्टोरिया की फोटो के साथ आया था। आजादी के बाद भारत का पहला डाक टिकट 21 नवंबर 1947 को जारी हुआ।

सवाल 8: अलीगढ़ शहर किस चीज के लिए मशहूर है?

जवाब: ताले (Locks)

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर देश में 'तालों का शहर' माना जाता है। यहां पर कई दशक से बड़े पैमाने पर ताले और सुरक्षा उपकरण बनाए जाते हैं और ये भारतभर में सप्लाई होते हैं।

सवाल 9: देश का सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य कौन सा है?

जवाब: गुजरात

गुजरात न सिर्फ भारत का बल्कि दुनिया का भी तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है।

सवाल 10: किस समुद्री जीव के अंदर मोती बनता है?

जवाब: सीप (Oyster)

समुद्र में रहने वाला यह मोलस्क जब किसी रेत के कण को अंदर लेता है, तो धीरे-धीरे उस पर मोती बन जाता है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें