CBSE CTET 2024 आंसर की जारी, यहां है ऑब्जेक्शन राइज करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक

Published : Jul 24, 2024, 03:16 PM ISTUpdated : Jul 24, 2024, 03:20 PM IST
CBSE CTET 2024 answer key released

सार

CBSE CTET 2024 answer key released: सीबीएसई सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर इसे चेक कर सकते हैं।

CBSE CTET 2024 answer key released: सीबीएसई की ओर से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET July 2024) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।

CBSE CTET 2024: परीक्षा कब हुई थी?

CTET जुलाई 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को देश भर के 136 शहरों में किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में- पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

CBSE CTET 2024 answer key प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन राइज करने का मौका

बोर्ड परीक्षा में शामिल कैंडिडट को प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन राइज करने का मौका भी देगा। कैंडिडेट्स यदि कोई हो तो अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। सपोर्ट में जरूरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति क्वेश्चन 1,000 फीस भरना होगा। यह फीस नॉन रिफंडेबल है। बिना फीस के चुनौतियों पर विचार नहीं किया जायेगा।

CBSE CTET 2024 answer key Direct Link to check

CTET 2024 आंसर की कैसे चेक करें? ऑब्जेक्श्न राइज करने का तरीका

  • सीबीएसई सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध CTET आंसर की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आंसर की चेक करें।
  • यदि आप आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करना चाहते हैं तो उस क्वेश्चन पर क्लिक करें जिस पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
  • एक बार हो जाने के बाद सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास रखें।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CBSE CTET 2024 answer key: फाइनल आंसर की कैसे तैयार होगा?

कैंडिडेट द्वारा दर्ज किये गये ऑब्जेक्शन का सब्जेक्ट एक्सपर्ट एनालिसिस करेंगे। सही पाये जाने पर फाइनल आंसर की में उसी अनुसार बदलाव किया जायेगा और फिर फाइनल आंसर की तैयार होगी। फिर रिजल्ट की घोषणा की जायेगी।

सीटीईटी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी पीरिएड

नियुक्ति के लिए सीटीईटी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी पीरिएड सभी कैटेगरी के लिए जीवन भर रहती है। CTET सर्टिफिकेट के लिए व्यक्ति कितने भी अटेम्प्ट दे सकता है। सीटीईटी उत्तीर्ण व्यक्ति भी चाहे तो अपने स्कोर में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें

कब आयेगा NEET UG 2024 फाइनल रिजल्ट, काउंसलिंग कब से? क्या है लेटेस्ट अपडेट

Southern Railway में अपरेंटिस की 2,438 वैकेंसी, 10th, 12th पास करें अप्लाई

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

जॉब इंटरव्यू में बदल दी गई योग्यता, युवती ने X पर सुनाई आपबीती, पोस्ट हुआ वायरल
Board Exam 2026: 10वीं मैथ्स में 90+ मार्क्स कैसे लाएं?