CTET दिसंबर 2024 रिजल्ट घोषित! यहां है चेक करने का Direct Link

Published : Jan 09, 2025, 02:50 PM ISTUpdated : Jan 09, 2025, 02:58 PM IST
CTET result 2024 announced

सार

CBSE ने CTET दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ctet.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी अपडेट्स प्राप्त करें।

CTET Result 2024 Announced: आज, 9 जनवरी 2025 को, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) December 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 14 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने रिजल्ट को ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार अपना CTET दिसंबर 2024 रिजल्ट नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

CTET दिसंबर 2024 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET दिसंबर 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
  • रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

CTET Result 2024 official notification

CTET Result 2024 Direct link

ऊपर दिये गये इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं और अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि CTET दिसंबर 2024 परीक्षा 14 और 15 दिसंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 1 जनवरी को जारी की गई थी, जिसमें OMR शीट्स की स्कैन की गई फोटो भी शामिल थीं। बोर्ड ने उम्मीदवारों से आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं, जिसमें हर सवाल के लिए ₹1,000 का शुल्क लिया गया था।

ये भी पढ़ें- SSC CGL Tier 2 Exam 2024: सिटी स्लिप जारी, जानिए कब आयेगा एडमिट कार्ड?

CBSE की ओर से नोटिफिकेशन में कही गई थी से बात

CBSE ने अपनी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा था कि, “उम्मीदवारों को आंसर की को चुनौती देने का अवसर 01/01/2025 से लेकर 05/01/2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) तक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से मिलेगा। हर सवाल के लिए ₹1,000 का शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा। एक बार शुल्क जमा कर दिया जाए तो वह वापस नहीं किया जाएगा।” बोर्ड ने यह भी बताया था कि उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों की समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की जाएगी। यदि प्रोविजनल आंसर की में कोई गलती पाई जाती है और चुनौती स्वीकार की जाती है, तो इसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा और संबंधित शुल्क को वापस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  कुछ न करके 69 लाख कमाई, आखिर क्या है जापानी शख्स मोरिमोटो का यूनिक जॉब

ये भी पढ़ें- कौन से जेनरेशन के हैं आप? जानिए पीढ़ी दर पीढ़ी कैसे बदले नाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर