SSC CGL Tier 2 Exam 2024: सिटी स्लिप जारी, जानिए कब आयेगा एडमिट कार्ड?

Published : Jan 09, 2025, 12:44 PM IST
jssc cgl admit card 2024 how to download at jssc nic in

सार

SSC CGL टियर 2 परीक्षा 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एडमिट कार्ड कब उपलब्ध होंगे, जानिए।

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier 2 Exam 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (Tier-II), 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की डिटेल देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: सिटी स्लिप कैसे और कहां चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपने एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी (यूजर आईडी और पासवर्ड) भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट ले कर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें- कौन से जेनरेशन के हैं आप? जानिए पीढ़ी दर पीढ़ी कैसे बदले नाम

अपनी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन कराएं

जो उम्मीदवार परीक्षा में अपने ‘ओन स्क्राइब’ (Own Scribe) का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें अपने स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2025 तक SSC की वेबसाइट पर कराना होगा।

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

SSC CGL Tier 2 Exam 2024 के एडमिट कार्ड 14 जनवरी 2025 से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के IITian बच्चे, राजनीति से दूर कहां बना रहे करियर

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: परीक्षा का शेड्यूल और डिटेल्स

  • परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित होगी।

Tier-II परीक्षा में दो पेपर होंगे-

  • पेपर-I: सभी पदों के लिए अनिवार्य।
  • पेपर-II: केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगा, जिन्होंने जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II पदों के लिए आवेदन किया है और Tier-I में इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
  • परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट या दिनों में आयोजित होगी।

भर्ती के तहत कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सरकार में 18236 ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ पदों को भरा जाएगा। आवेदन 24 जून से 24 जुलाई 2024 तक किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- कौन सी जॉब रहेगी और कौन सी नहीं? आने वाले 5 सालों में जॉब्स सेक्टर के बड़े बदलाव

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर