CUET PG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड 7 मार्च को

Published : Mar 05, 2024, 10:49 AM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 10:52 AM IST
CUET PG 2024 exam city slips

सार

CUET PG 2024 एंट्रेंस एग्जाम 11 से 28 मार्च के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा।

CUET PG 2024 Exam City Slips: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या सीयूईटी पीजी 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे pgcuet.samarth.ac.in पर लॉग इन करने के बाद इसे चेक सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम परीक्षा 11 से 28 मार्च के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप कैंडिडेट का एडमिट कार्ड नहीं है। इस डॉक्यूमेंट में केवल उस सिटी का नाम बताया गया है जिसमें उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र होंगे। एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जायेगा।

CUET PG 2024 exam city slip download link

  • एप्लीकेशन नंबर
  • जन्म की तारीख

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक

  • सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें
  • एनटीए की वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • CUET PG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक खोलें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड करें।

CUET PG 2024 Exam City Slips: कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा

CUET PG 2024 एंट्रेंस टेस्ट कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। एनटीए के अनुसार कुल 4,62,589 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

CUET PG 2024 एंट्रेस एग्जाम क्यों

CUET PG 2024 एंट्रेस एग्जाम देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए सिंगल विंडो अपॉर्चुनिटी के रूप में काम करती है।

हेल्प लाइन नंबर

किसी भी मदद के लिए उम्मीदवार 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

SSC दिल्ली पुलिस, CAPF SI 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, 4187 वैकेंसी के लिए 28 मार्च तक आवेदन

ISRO चीफ एस सोमनाथ की सैलरी कितनी है? क्या मिलती है फैसिलिटी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Sick Leave और कैजुअल लीव खत्म! टेक कंपनी की नई पॉलिसी Reddit पर वायरल
CLAT 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: यहां देखें UG-PG एडमिशन की पूरी टाइमलाइन