UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: 1930 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत डिटेल चेक करें

Published : Mar 04, 2024, 06:02 PM IST
UPSC Nursing Officer Recruitment 2024

सार

यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च से upsconline.nic.in पर शुरू हो रही है। रिक्रूटमेंट से संबंधित पूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने नर्सिंग ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय में 1930 पदों को भरेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल आगे पढ़ें।

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: इंपोर्टेंट डेट

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 7 मार्च, 2024
  • आवेदन की लास्ट डेट: 27 मार्च, 2024
  • करेक्शन विंडो: 28 मार्च से 3 अप्रैल, 2024

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेश के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

हैरी और मेघन के रॉयल एग्जिट के पीछे, प्रिंस विलियम का सीक्रेट हैंड?

Google CEO सुंदर पिचाई की नौकरी को खतरा, क्यों हो रही इस्तीफे की मांग

जॉब छोड़ किया 3 लाख इनवेस्ट, आज 200 CR का कारोबार, जानिए निधि यादव को

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर