CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन, Direct Link, एग्जाम डेट समेत पूरी डिटेल

Published : Dec 27, 2023, 11:05 AM IST
CUET PG 2024 registration begins

सार

CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन pgcuet.samarth.ac.in पर शुरू हो गए हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट समेत पूरी डिटेल आगे चेक करें।

CUET PG 2024 registration begins: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2024 तक है।

CUET PG 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक

करेक्शन विंडो 27 जनवरी को खुलेगी और 29 जनवरी, 2023 को बंद होगी। अग्रिम शहर सूचना 4 मार्च को उपलब्ध होगी और एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2023 को उपलब्ध होगा। परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आंसर की 4 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध होगी।

CUET PG 2024 registration Direct link to apply

CUET PG 2024 Official Notice Here

CUET PG 2024 registration: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUET PG 2024 registration: फीस

दो टेस्ट पेपर तक आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹1200/-, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹1000/-, एससी/एसटी और थर्ड जेंडर के लिए ₹900/- और PwBD/- श्रेणी के लिए ₹800 है। शुल्क केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UP Police में 60244 कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, अधिकतम उम्र सीमा में छूट, अब ये कैंडिडेट भी कर सकते हैं आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

UP पुलिस में 60244 कांस्टेबल पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, आवेदन कैसे करें? योग्यता, फीस समेत डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर