CUET UG 2024 आज से शुरू, दिल्ली में पहले दिन के सभी पेपर स्थगित, जानें

Published : May 15, 2024, 10:10 AM ISTUpdated : May 15, 2024, 10:21 AM IST
CUET UG 2024

सार

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 2024 आज से शुरू है। पहले दिन कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी और जेनरल जेस्ट के पेपर के लिए होंगे।

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) के थर्ड एडिशन आज, 15 मई से शुरू हो चुकी है। एंट्रेंस टेस्ट के पहले दिन कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी और जेनरल टेस्ट के पेपर की परीक्षा होगी। वहीं परीक्षा से एक दिन पहले, एनटीए ने सूचित किया कि ये चार पेपर "अपरिहार्य कारणों" के कारण दिल्ली में स्थगित कर दिए गए हैं और 29 मई को आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ऐसे कैंडिडेट के रिवाइज्ड एडमिट कार्ड भी जारी किये जायेंगे।

नोटिफिकेश में कही ये बात

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कृपया ध्यान दें कि 15 मई 2024 को निर्धारित सीयूईटी परीक्षा देश भर के अन्य सभी शहरों (गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा सहित) और विदेशों में पहले से सूचित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। साथ ही कहा, कि दिल्ली सहित सभी केंद्रों पर अन्य तिथियों (16 मई, 17 मई और 18 मई 2024) को निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

रिपोर्टिंग समय और पते के अनुसार पहुंचना जरूरी

बाकी उम्मीदवार जो पहले दिन उपर्युक्त पेपर लिखेंगे, उन्हें अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय और पते के अनुसार अपने संबंधित स्थानों पर पहुंचना होगा।

परीक्षा हॉल के अंदर इन चीजों को ले जाने की है अनुमति

  • सेल्फ डिक्लियरेशन फॉर्म (अंडरटेकिंग) के साथ एडमिट कार्ड।
  • एक साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन।
  • अतिरिक्त फोटो (जैसा कि आवेदन पत्र पर अपलोड किया गया है) अटेंडेंसशीट पर चिपकाया जाना चाहिए।
  • वैध, मूल फोटो आईडी में से कोई एक - स्कूल पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड (फोटो के साथ), फोटो के साथ ई-आधार, फोटो के साथ राशन कार्ड, फोटो के साथ कक्षा 12 बोर्ड का एडमिट कार्ड, फोटोयुक्त बैंक पासबुक।
  • PwBD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
  • पर्सनल ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल
  • यदि उम्मीदवार मधुमेह रोगी है तो चीनी की गोलियां/फल (जैसे केला/सेब/संतरा)।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अपने साथ न रखें क्योंकि हो सकता है कि उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था न हो।

सीयूईटी से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

सीयूईटी यूजी 2024 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011 - 40759000 /011 -69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट nta.ac.in और Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

Indian Navy Agniveer MR, SSR 02/2024, आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां

Maharashtra SSC, HSC Result 2024 कब आयेगा? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?