Indian Navy Agniveer MR, SSR 02/2024, आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां

Published : May 14, 2024, 05:37 PM ISTUpdated : May 15, 2024, 10:01 AM IST
Indian Navy Agniveer MR, SSR 02/2024

सार

Indian Navy Agniveer MR, SSR recruitment: भारतीय नौसेना ने इच्छुक व योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। 27 मई, 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer MR, SSR 02/2024: भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से अग्निवीर एमआर/एसएसआर 02/24 बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपलब्ध रिक्तियों के लिए योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार 27 मई, 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट agnieernavy.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर एमआर/एसएसआर 02/24 के लिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य डिटेल नीचे दिये गये नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Agniveer SSR 02/2024 notification link

Agniveer MR 02/2024 notification link

आवेदन शुल्क

अग्निवीर एमआर/एसएसआर 02/24 के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार को ऑनलाइन मोड से 550 रुपये और 18% जीएसटी के रूप में परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

Agniveer 02/2024 SSR & MR registration direct link 

अग्निवीर एमआर, एसएसआर 02/2024 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agnivirnavy.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अग्निवीर 02/2024 MR & SSR 2024 पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़ें।
  • दिये गये फॉर्मेट में फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • कंफर्मेंशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

अग्निवीर (एमआर/एसएसआर) - 02/2024 बैच की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण - शॉर्टलिस्टिंग (भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा - INET), दूसरा चरण - 'पीएफटी, लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

ICSI CSEET जुलाई 2024 रजिस्ट्रेशन www.icsi.edu पर शुरू, आवेदन कैसे करें, जानें एग्जाम डेट

RRB RPF Recruitment 2024: 4660 एसआई, कांस्टेबल पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, Direct Link से करें आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?