RRB RPF Recruitment 2024: 4660 एसआई, कांस्टेबल पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, Direct Link से करें आवेदन

Published : May 14, 2024, 03:54 PM IST
RRB RPF Recruitment 2024

सार

RRB RPF Recruitment 2024: 4660 एसआई और कांस्टेबल पोस्ट के लिए आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन की आज, 14 मई लास्ट डेट है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

RRB RPF Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 4660 एसआई और कांस्टेबल पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 14 मई, 2024 को बंद कर दी जायेगी। वैसे योग्य कैंडिडेट जो आवेदन करने के इच्छुक हैं और अबतक नहीं किया है वे सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों के लिए आरआरबी आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2024 को शुरू हुई थी। एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 15 से 24 मई, 2024 तक उपलब्ध रहेगी।

RRB RPF Recruitment 2024 Direct link to apply 

RRB RPF Recruitment 2024: 4208 वैकेंसी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से की ओर से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में सब इंस्पेक्टर के 452 पद और कांस्टेबल के 4208 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।

RRB RPF Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। 500 रुपये के इस फीस में से 400 रुपये की राशि सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक फीस काटकर वापस कर दी जाएगी। एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित कैंडिटेट के लिए फीय 250 रुपये है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए कैंडिडेट आरआरबी आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RRB RPF Recruitment 2024: आयु सीमा

कांस्टेबल (कार्यकारी) रिक्तियों के लिए, आवेदकों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसआई रिक्तियों के लिए, कट-ऑफ डेट के अनुसार कैंडिडेट की उम्र 20-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आरआरबी आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
  • अब दिये गये फॉर्मेंट में अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस पेमेंट करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

Maharashtra SSC, HSC Result 2024 कब आयेगा? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

छात्र राजनीति से बनाया नाम,सुशील मोदी ने बिहार में चमकाई BJP की किस्मत

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?