CBSE 10th Results 2024: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, 93.60% छात्र पास, Direct Link

Published : May 13, 2024, 01:36 PM ISTUpdated : May 13, 2024, 02:50 PM IST
CBSE 10th Results 2024 link

सार

CBSE 10th Results 2024 link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। 93.60% छात्र पास हुए हैं। रोल नंबर से रिजल्ट चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे चेक करें।

CBSE 10th Results 2024 link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। 93.60% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। इस साल पास प्रतिशत 0.48% बढ़ा है। 2023 में सीबएसई 10वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 92.12% था, लेकिन इस साल पास प्रतिशत 93.60% है। बता दें कि इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10 results direct link

CBSE class 10 results on digilocker direct link

CBSE Class 10 results on UMANG website direct link

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट, results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • जरूरत अनुसार दसवीं कक्षा का रिजल्ट पेज ओपन करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपना बोर्ड परीक्षा चेक और डानलोड करें।

CBSE Class 10 रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

cbse.nic.in

digilocker.gov.in

results.gov.in

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2024 ओवर ऑल रिजल्ट

परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या: 2238827

परीक्षा में पास कुल छात्रों की संख्या: 2095467

पास प्रतिशत: 93.60%

CBSE Class 10 results 2024: लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर

इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है।

CBSE Class 10 results 2024: जेएनवी, केवी का रिजल्ट सबसे अच्छा

जेएनवी, केवी: 99.09%

स्वतंत्र: 94.54%

सीटीएसए: 94.40%

सरकारी: 86.72%

सरकारी सहायता: 83.95%

CBSE Class 10 results 2024: मार्कशीट में मिलेंगे ये डिटेल्स

उम्मीदवारों का नाम और पर्सनल डिटेल।

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक।

कुल मार्क्स।

पास/कम्पार्टमेंट की स्थिति।

अन्य डिटेल्स।

ये भी पढ़ें

CBSE 10th Results 2024, त्रिवेंद्रम टॉप पर,रीजन वाइज लिस्ट देखें

CBSE 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए ओवर ऑल कैसा रहा रिजल्ट?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर