CUET UG Result 2025: सेंट्रल समेत किन 240+ यूनिवर्सिटीज में मिलेगा सीयूईटी स्कोर से एडमिशन, यहां देखें लिस्ट

Published : Jun 23, 2025, 01:47 PM ISTUpdated : Jul 04, 2025, 10:55 AM IST
CUET UG 2025 central universities list

सार

CUET UG 2025 Central Universities List: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 रिजल्ट 4 जुलाई को जारी होने वाला है। इसके जरिए छात्रों को देश के 240+ यूनिवर्सिटीज में यूजी कोर्सेज में एडमिशन का मौका मिलता है। यहां देखिए विश्वविद्यालयों की लिस्ट।

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 आज, 4 जुलाई को जारी होगा। बता दें कि 12वीं के बाद आगे ग्रेजुएशन लेवल की पढ़ाई के लिए यह एक बेहद जरूरी परीक्षा है। CUET UG 2025 के स्कोर के आधार पर ही छात्रों को आगे अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। यदि आप 12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। CUET UG 2025 (Common University Entrance Test) के जरिए देश के 240 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता है। इनमें सबसे अहम हैं वो 49 केंद्रीय विश्वविद्यालय, जो CUET स्कोर को स्वीकार करते हैं। CUET 2025 के जरिए आप अपने पसंदीदा कोर्स और यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं, बशर्ते आपने परीक्षा क्वालिफाई की हो। 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा, राज्य, डीम्ड, प्राइवेट और अन्य सरकारी संस्थान भी इस स्कोर के आधार पर अपने यहां UG कोर्सेज में एडमिशन लेते हैं। आगे देखिए CUET स्कोर के जरिए एडमिशन लेने वाले सेंट्रल समेत सभी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट।

CUET 2025 के जरिए कितने विश्वविद्यालय यूजी कोर्स में लेते हैं एडमिशन?

  • कुल यूनिवर्सिटीज: 240+
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central Universities): 49
  • राज्य विश्वविद्यालय (State Universities): 33
  • डीम्ड विश्वविद्यालय: 25
  • प्राइवेट विश्वविद्यालय: 127
  • अन्य सरकारी संस्थान: 6

CUET 2025 के जरिए एडमिशन लेने वाले सभी यूनिवर्सिटीज की लस्ट यहां चेक करें

CENTRAL UNIVERSITY 2025 List

STATE UNIVERSITY 2025 List

DEEMED UNIVERSITY 2025 List

PRIVATE UNIVERSITY 2025 List

OTHER GOVERNMENT INSTITUTIONS List

CUET UG 2025 स्कोर स्वीकार करने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों की लिस्ट

1 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)

2 असम यूनिवर्सिटी

3 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी

4 बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)

5 सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी

6 सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश

7 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश

8 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात

9 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा

10 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश

11 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू

12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड

13 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक

14 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर

15 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल

16 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा

17 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब

18 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान

19 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार

20 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु

21 डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय

22 गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

23 हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय

24 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश

25 जामिया मिलिया इस्लामिया

26 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)

27 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय

28 महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय

29 मणिपुर यूनिवर्सिटी

30 मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय

31 मिजोरम यूनिवर्सिटी

32 नागालैंड यूनिवर्सिटी

33 नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी

34 नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी

35 पुडुचेरी यूनिवर्सिटी

36 राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी

37 राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, अरुणाचल प्रदेश

38 सम्मक्का सारक्का सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी

39 श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी

40 सिक्किम यूनिवर्सिटी

41 साउथ एशियन यूनिवर्सिटी

42 तेजपुर यूनिवर्सिटी

43 द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी

44 त्रिपुरा यूनिवर्सिटी

45 इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

46 दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)

47 हैदराबाद यूनिवर्सिटी

48 विश्व-भारती यूनिवर्सिटी

49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और